हे छठी मईया हमरा पति के सीएम बनाये रखिया: मिसेज मांझी
गया। आज लोकपर्व का महान व्रत छठ सूरज देवता के अर्ध्य के साथ समाप्त हो गया। इस व्रत के जरिये हर व्रती ने अपने घर-परिवार के लिए छठी मईया से सुख और समृद्धि की कामना की है तो भला बिहार के सीएम जीतन राम मांझी की पत्नी अपने पति की कामयाबी की दुआ छठ मइया से क्यों नहीं मांगती।
उन्होंने भी अपने पति की सफलता के लिए मां से आशीष मांगा है। गया में मांझी के पैतृक निवास महकार गांव में छठ व्रत के दौरान एक तालाब में अघ्र्य देने पहुंचीं मांझी की पत्नी शांति देवी ने कहा, "मैंने छठी मइया से मांगा है कि 'उनका' मुख्यमंत्री पद अगले चुनाव के बाद भी बरकरार रखें या इससे भी बड़े पद पर बिठाएं।"
लगातार 32 वर्षो से छठ पर्व करती आ रहीं शांति देवी को मुख्यमंत्री के महापर्व पर अपने पैतृक घर से दूर रहने का अफसोस तो है, मगर वह कहती हैं, "मेरे पति के ऊपर पूरे बिहार की जिम्मेवारी है, इसलिए वह पटना में ही हैं। खर, बच्चे तो घर में हैं।"
उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पति अपने दायित्वों का बखूबी पालन कर रहे हैं और छठी मइया आगे भी उन्हें यह पद देंगी।
गौरतलब है कि बिहार की राजनीति में उस समय रोचक मोड़ आ गया था जिस समय नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ऐसा लोकसभा चुनाव में जेडीयू की करारी हार का जिम्मा अपने ऊपर लेते हुए किया था जिसके बाद जीतन राम मांझी को सीएम बना दिया गया है। जीतन राम मांझी, नीतीश कुमार के काफी करीब माने जाते हैं।













Click it and Unblock the Notifications