'मेरी लड़ाई नौकरी को लेकर ही है, आप धैर्य बनाए रखें', शिक्षक भर्ती को लेकर हुए प्रदर्शन पर बोले तेजस्वी यादव
बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कराने और सातवें चरण की शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। पूरे बिहार से पटना पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थियों ने डाक बंगला चौराहा पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया।
पटना, 22 अगस्त: बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कराने और सातवें चरण की शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। पूरे बिहार से पटना पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थियों ने डाक बंगला चौराहा पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने इन अभ्यर्थियों पर लाठी भी चार्ज किया। इसको लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शिक्षक अभ्यर्थियों से धैर्य रखने की अपील की है।
Recommended Video

तेजस्वी ने कही ये बात
उन्होंने STET अभ्यर्थियों से कहा कि आपलोग धैर्य बनाए रखें हम काम कर रहे हैं। हमारी रोजगार और नौकरी को लेकर ही लड़ाई रही है। हमने 15 अगस्त को ऐलान किया है कि 10 लाख नौकरी देंगे और उसके अलावा भी रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। इससे 20 लाख लोगों को और रोजगार मिलेगा।

पुलिस ने भांजी लाठी
वहीं प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठियां भांजी हैं। इससे कई अभ्यर्थियों को चोटें भी आई हैं। प्रदर्शन के दौरान ADM लॉ एंड ऑर्डर केके सिंह ने भी प्रदर्शनकारियों को जमकर पीटा।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी
प्रदर्शन करने जा रहे अभ्यर्थियों को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने इन लोगों को रोक दिया। इसके बाद छात्र उग्र हो गए, शिक्षामंत्री और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने इन लोगों को वहां से हटाने के लिए लाठियां भांजनी शुरू कर दी।

10 लाख नौकरी देने का वाद
बता दें कि बिहार की नई सरकार ने युवाओं को 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन CTET और BTET अभ्यर्थी उससे संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद सोमवार को उन्होंने राजधानी पटना में नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

तिरंगा हाथ में लिए प्रदर्शनकारियों को पीटा
पटना ADM केके सिंह का बर्बर चेहरा सामने आया, जहां उन्होंने तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर रहे एक अभ्यर्थी को बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही बीजेपी समेत अन्य विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर सरकार को घेरा है।
यह भी पढ़ें- बिहार: बिना ईंट और बालू के 14 साल में तैयार हुआ मंदिर, निर्माण में लकड़ी की कील और गोंद का हुआ है इस्तेमाल












Click it and Unblock the Notifications