तेज बजाएं वृंदावन में बांसुरी, परिवार ऐश्वर्या के ही साथ खड़ा- तेजस्वी ने दिए संकेत

बजाएं

पटना। राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप की हरकतों से इस वक्त पूरा परिवार काफी तनाव से गुजर रहा है, तेज प्रताप कह रहे हैं वो अब किसी भी कीमत पर अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ रहना नहीं चाह रहे हैं, जिसके बाद जेल में बंद लालू यादव का स्ट्रेस लेवल काफी बढ़ गया है लेकिन शनिवार को तेजस्वी यादव का जो बयान मीडिया में सामने आया उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अब लालू का पूरा परिवार तेज प्रताप यादव की जिद को तवज्जो नहीं देगा और ऐश्वर्या का साथ देते हुए राजनीति और लालू को जेल से मुक्ति दिलाने के बारे में सोचेगा।

लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने दिए संकेत

लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने दिए संकेत

दरअसल लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने अपनी बहन और जीजा संग शनिवार को रिम्स में मुलाकात की थी, मुलाकात के बाद तेजस्वी ने बयान दिया कि हमें परिवार की चिंता नहीं है, जो होना है, होगा, वहां सभी सक्षम हैं, फिलहाल हमें देश की चिंता करनी है, हमारा पूरा फोकस इस वक्त आने वाले चुनावों पर है, मीडिया सूत्रों की मानें तो तेजस्वी ने जो भी कुछ भी कहा है वह पिता लालू प्रसाद के कहे मुताबिक था।

मानने वाले नहीं हैं तेज प्रताप

मानने वाले नहीं हैं तेज प्रताप

परिवार व पार्टी 2019 के चुनाव को लेकर फोकस करेगा। परिवार का मानना है कि तेजप्रताप की शादी जबर्दस्ती नहीं, बल्कि सब कुछ खुशी-खुशी हुआ था जबकि तेज का कहना है कि उनकी शादी राजनीतिक फायदे के लिए हुई थी, तेजप्रताप ने परिवार पर आरोप लगाया कि सभी मेरे खिलाफ हो गये हैं, जबकि उन्हें मेरा साथ देना चाहिए लेकिन, मैं सुलह नहीं करूंगा, अकेले ही लडूंगा।

मर जाएं हम कि फांसी लगा लें,

मर जाएं हम कि फांसी लगा लें,

परिवार का नाम खराब होने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि तो क्या करें? मर जाएं हम कि फांसी लगा लें,तेज ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या को लेकर काफी खुलासे भी किए हैं जो कि काफी चौंकाने वाले हैं। तेज का कहना है कि वो और ऐश्वर्या की सोच, विचारधारा सब बहुत अलग है, वो नार्थ पोल है और मैं साउथ पोल इसलिए हमारा साथ रहना बहुत ज्यादा मुश्किल है। इस वक्त तेज का पूरा परिवार उनके खिलाफ हो गया है जिसकी वजह से वो काफी खिन्न नजर आ रहे हैं और इन दिनों मथुरा-वृंदावन की खाक छान रहे हैं।

हनीमून की बात को लेकर हुआ तेज-ऐश्वर्या में झगड़ा

हनीमून की बात को लेकर हुआ तेज-ऐश्वर्या में झगड़ा

यही नहीं लोकल मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उनकी और उनकी पत्नी में अनबन हनीमून की बात को ही लेकर शुरू हो गई थी, तेज के मुताबिक ऐश्वर्या चाहती थीं कि वो उन्हें हनीमून के लिए बाली (इंडोनेशिया) लेकर जाएं लेकिन तेज ने इंकार कर दिया क्योंकि वो एक धार्मिक किस्म के इंसान हैं, यही नहीं तेज ने कहा कि शहरी परिवेश और मार्डन ख्याल की ऐश्वर्या को सिगरेट और शराब का भी शौक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+