Muzaffarpur Shelter home case: पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने किया सरेंडर

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह में जिस तरह से तमाम लड़कियां लापता हुई और उनके साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था, उसमे बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा का भी नाम आया था। जिसके बाद मंजू वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में फरार चल रही मंजू वर्मा ने आज आखिरकार कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। मंजू वर्मा ने तीन अन्य लोगों के साथ बेगूसराय के मंझौल न्यायालय में सरेंडर किया है।

manju

मंजू वर्मा एक गाड़ी में तीन लोगों के साथ कोर्ट पहुंची थीं। यहां पहुंचने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी थीं, हालांकि कुछ देर बाद वह फिर से खड़ी हो गई थीं। बाद में उनके इलाज के लिए डॉक्टर को भी बुलाया गया था। आपको बता दें कि मंजू वर्मा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस चल रहा है। इससे पहले मंजू वर्मा के बेगूसराय स्थित घर पर संपत्ति जब्त करने का नोटिस लगाया गया था, जिसके बाद मंजू वर्मा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

आपको बता दें कि शुक्रवार को बिहार पुलिस के एडीजी एसके सिंघल ने कहा था कि अगर मंजू वर्म जल्द सरेंडर नहीं करती हैं तो बिहार पुलिस उनकी संपत्ति को जब्त कर लेगी। एडीजी के बयान के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बिहार पुलिस को फटकार लगाई थी। गौरतलब है कि मंजू वर्मा का नाम शेल्टर होम मामले में आने के बाद उन्हें जदयू ने पार्टी से निलंबित कर दिया था। मुजफ्फरपुर शेल्टर हाउस से कुल 29 लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था, जिसके बाद मंजू वर्मा को मंत्री पद से हटा दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+