मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में सीबीआई का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली बिहार के शेल्टर होम में जिस तरह से महिलाओं के साथ रेप का मामला सामने आया था, उसके बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में रेप के मामले की सीबीआई ने जो रिपोर्ट दी है उसमे अमानवीयता की ऐसी हकीकत सामने आई है जो आपको झकझोर कर रख देगी। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एमबी लोकुर और दीपक गुप्ता ने इस मामले में सीबीआई से इस बात की जानकारी मांगी थी कि जांच किस स्तर तक पहुंची है। जिसमे बड़ी बात सामने आई है।

लोगों को थी पूरी जानकारी

लोगों को थी पूरी जानकारी

सीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार शेल्टर होम में महिलाओं के साथ हो रहे है अत्याचार के बारे में आस-पास के लोगों को पता था, लेकिन एनजीओ चलाने वाले बृजेश ठाकुर के खौफ की वजह से लोगों ने महिलाओं की चीख को नजरअंदाज कर दिया था। आपको बता दें कि बृजेश ठाकुर ही इन शेल्टर होम को चलाता था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बृजेश ठाकुर का रशूखदारों के साथ संबंध था और उसके रसूख की वजह से लोग उसके खिलाफ बोलने से डरते थे। गौर करने वाली बात है कि कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि वह इस पूरे मामले की जांच करे और इसकी हर कड़ी को सामने लेकर आए, साथ ही इश पूरे मामले में बृजेश ठाकुर की संलिप्तता की भी जांच करे।

बृजेश ठाकुर का आतंक

बृजेश ठाकुर का आतंक

सीबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि बृजेश ठाकुर जोकि सेवा संकल्प एव विकास समिति नाम की एनजीओ चलाता है वह काफी प्रभावशाली व्यक्ति है। शेल्टर होम में के आस पास रहने वाले लोग उससे डरते हैं, यही वजह है कि किसी ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई। यहां तक किक लोगों ने शेल्टर होम के भीतर लड़कियों की आवाज को सुना लेकिन इसके बारे में किसी को नहीं बतायाा, ऐसा बृजेश ठाकुर के आतंक की वजह से हैं।

पूर्व मंत्री के खिलाफ कोर्ट सख्त

पूर्व मंत्री के खिलाफ कोर्ट सख्त

सीबीआई ने बिहारी की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के घर से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। जिसके बाद मंजू वर्मा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कोर्ट ने आदेश दिया है कि दंपति के खिलाफ भी पुलिस जांच करे। जानकारी के अनुसार मंजू वर्मा के पति ने जनवरी से जून माह के बीच बृजेश ठाकुर से 17 बार फोन पर बात की थी। कोर्ट ने इसके अलावा आयकर विभाग को भी निर्देश दिया है कि वह ठाकुर और उसकी एनजीओ की संपत्ति की जांच करे।

इसे भी पढ़ें- फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, जानिए क्या है आज की कीमत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+