Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: अनुपम खेर समेत 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक स्थानीय अदालत ने एक्टर अनुपम खेर और 13 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत ने ये आदेश वकील सुधीर ओझा की एक याचिका पर सुनवाई के बाद दिया जो फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के खिलाफ दायर की गई थी।

The Accidental Prime Minister: muzaffarpur court orders to register an fir against anupam kher and 13 others

वकील सुधीर ओझा द्वारा दायर याचिका में इस फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी। सुधीर ओझा की याचिका में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और देश के अन्य नेताओं की छवि बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए सरकार पर बनी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम म‍िन‍िस्टर ट्रेलर लॉन्च के साथ ही विवादों में आ गई थी।

ये फ‍िल्म 11 जनवरी को र‍िलीज हो रही है। कांग्रेस इस फिल्म का विरोध कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि ये सब बीजेपी के इशारे पर किया जा रहा है। जबकि अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि फिल्म का विरोध करने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मनमोहन सिंह फिल्म देखने के बाद उनको चाय पर आमंत्रित करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+