ट्रेन टिकटों की बुकिंग नियमों में हुए कई बदलाव, टिकट रिजर्वेशन से पहले जानें ये बातें

नई दिल्ली। अगर आप आने वाले दिनों में रेलवे से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में कई बदलाव किए हैं, जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आज हम आपको ऐसी कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके अभाव में आपको अक्सर बुकिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में टिकट बुकिंग से पहले आपको इन बातों पर ध्यान रखना चाहिए।

 IRCTC से टिकट बुकिंग पर रखें इन बातों का ध्यान

IRCTC से टिकट बुकिंग पर रखें इन बातों का ध्यान

IRCTC से टिकट बुकिंग करते वक्त इस बात को ध्यान में रखें कि एक यूजर आईडी से एक महीने में केवल 6 टिकट बुक कर सकते हैं। अगर आपके अपने आईआरसीटीसी यूजर लॉगइन को आधार वेरिफाइड कर रखा है तो आप महीने में 12 टिकट बुक कर सकते हैं।

 एजेंटों के लिए हिदायत

एजेंटों के लिए हिदायत

रेलवे ने टिकटों के गोरखधंधे को रोकने के लिए ट्रैवल एजेंटों पर सख्ती दिखाई है। रेल वे ने सुबह 8 से 8.30 बजे तक, फिर सुबह 10 से 10.30 बजे तक और सुबह 11 से 11.30 बजे तक एजेंटों के टिकट बुकिंग पर रोक लगा दी है।

तत्काल टिकट का पूरा पैसा वापस

तत्काल टिकट का पूरा पैसा वापस

अगर आपने तत्काल में टिकट बुकिंग की है तो आपको बता दें कि इसके कैंसिलेशन पर आपको एक भी रूपए वापस नहीं मिलेगा, लेकिन अगर ट्रेन अपने तय समय से 3 घंटे से अधिक की देरी पर खुलती है तो आपको टिकट और तत्काल चार्ज का पूरा पैसा रेलवे लौटाएगी।

 मिलेगा पूरा रिफंड

मिलेगा पूरा रिफंड


अगर आपने टिकट रिजर्वेशन करवा रखी हैं, लेकिन किसी कारणवश सफर नहीं कर पाते हैं तो टिकट कैंसिल करवाने पर आपको रेलवे कैंसिलेशन चार्ज काटकर पैसा वापस करती है, लेकिन आप जान लें कि अगर किसी ट्रेन का रूट डायवर्ट किया गया हो और आप ट्रैवल नहीं करना चाहते हैं तो रेलवे बिना कोई चार्ज काटे आपको पूरा-पूरा पैसा वापस करेगी।

 कैसे करें क्विक रिजर्वेशन

कैसे करें क्विक रिजर्वेशन

अगर क्विक बुक सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बता दें कि ये सेवा आप सुबह 8 से 12 बजे तक नहीं ले पाएंगे। आपको इसके लिए अपना लॉगिन, पैसेंजर डिटेल के साथ- साथ पेमेंट की डिटेल भरनी होगी। इसके बाद आप अपना टिकट बुक कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+