ट्रेन में लोअर सीट पर बुकिंग करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर
Recommended Video

नई दिल्ली। अगर आप ट्रेन की लोअर सीट पर सफर करना चाहते हैं और आपकी बुकिंग भी लोअर सीट की है तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। लोअर पर आपकी परेशानी बढ़ेगी। लोग चढ़ने-उतरने में आराम के चलते लोअर सीट पर बुकिंग लेते हैं, लेकिन इस सीट की वजह से आपकी परेशानी बढ़ने वाली है। हालांकि इससे वेटिंग टिकट और आरएसी टिकट वाले यात्रियों को बहुत राहत मिल रही है।

लोअर सीट पर सोने का समय
ट्रेनों की आरक्षित बोगियों की लोअर सीट के यात्री दिन में सो नहीं सकेंगे। रेलवे ने आरक्षित बोगियों की लोअर बर्थ पर सोने का समय तय कर दिया है। रेलवे के नियम के मुताबिक इस सीट पर आप रात 10 बजे से सुबह में 6 बजे तक सो सकते हैं। इसके बाद आपको अपने सहयात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उठना होगा।

यात्रियों को सहूलियत
रेलवे ने सेकेंड एसी, थर्ड एसी, के इस नियम को स्लीपर बोगी पर भी लागू कर दिया है। यानी ये नियम थर्ड और सेकेंड एसी की बोगियों की तरह स्लीपर पर भी लागू है। रेलवे बोर्ड के इस आदेश के बाद टाटानगर स्टेशन से गुजरने और खुलने वाली करीब 43 जोड़ी ट्रेनों पर ये नियम लागू कर दिया गया है।

वेटिंग टिकट वालों को राहत
रेलवे के इस नियम से वेटिंग और आरएसी टिकट वालों को काफी राहत मिली है। अब दिन के समय लोअर बर्थ पर आराम से बैठकर सफर कर सकते हैं। वहीं इस नियम से रिजर्वेशन बोगियों में सोने को लेकर होने वाले विवाद भी कम हो जाएंगे। रेलवे बोर्ड का ये आदेश हाल ही में चक्रधरपुर रेलवे ऑफिस पहुंचा है, जिसके बाद से यहां इस नियम का सख्ती से पालन शुरू हो गया है। टीटीई को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications