पहली बार आधार को लिंक करने जा रहे हैं तो पढ़ लें ये जरूरी जानकारी
Linking Aadhaar card with Mobile Number first time then must Know these steps.


घर बैठे आधार लिंकिंग में पेंच
घर बैठे मोबाइल को आधार से लिंक करने के लिए आपका एक नंबर आधार से रजिस्टर्ड जरूर होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी नबंर पर आधार लिंकिंग का ओटीपी आएगा। यानी अगर आपका आधार में दर्ज नबंर बंद हो गया है या आप उस नबंर को इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आप घर बैठे-बैठे टोल फ्री नबंर से आधार को मोबाइल से लिंक नहीं करवा सकेंगे।

पहली बार मोबाइल नबंर आधार से लिंक करने पर रखें ध्यान
ऐसे में अगर आप पहली बार अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करवाने जा रहे हैं तो आपको इसके लिए या तो आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना होगा या फिर आप अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के रिटेल स्टोर पर जाकर पहली बार मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करवाना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पहली बार आधार लिंक करने के लिए आपको बायोमैट्रिक देना होता है।

रिटेल स्टोर या एनरोलमेंट सेंटर पर करवाएं लिंक
चूंकि बिना बायोमेट्रिक के ये काम नहीं हो सकता है, इसलिए आपको एनरोलमेंट सेंटर या फिर टेलीकॉम रिटेल सेंटर पर जाकर अपने नबंर को आधार से लिंक करवाना होगा। 48 घंटों के भीतर यह काम पूरा हो जाएगा।

14546 पर कॉल कर करें लिंक
एक बार बायोमेट्रिक तरीके से आपका कोई भी एक नबंर अगर आधार से लिंक हो गया तो फिर आप आसानी से अपने दूसरे मोबाइल नंबर को घर बैठे-बैठे आदार से लिंक कर सकते हैं. आपको 14546 पर कॉल करना होगा, फिर आपके आधार के साथ रजिस्टर नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे देकर आपका नबंर आधार से लिंक हो जाएगा। ओटीपी हमेशा आधार रजिस्टर्ड नबंर पर आता है इसलिए आपका कम से कम एक नबंर आधार से दर्ज होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications