शिवसेना ने उगली आग: सामना में लिखा, अगर देश को बचाना है तो मुस्लिमों की नसंबदी जरूरी
मुंबई। अपने मुखपत्र 'सामना' के माध्यम से आग उगलने वाली शिवसेना ने एक बार फिर मुस्लिमों व ईसाइयों को निशाने पर लिया है। अपने मुखपत्र में छपे लेख में शिवसेना ने कहा है कि मुस्लिमों व ईसाइयों की बढ़ती आबादी हिंदुओं के लिए खतरा बनती जा रही है। अगर इस खतरे से देश को बचाना है तो उनकी नसबंदी जरूरी है।

इस लेख के बाद से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बताते चलें कि इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने 'सामना' में ही एक लेख लिखकर मुस्लमानों से वोट देने का हक छिन लेने की वकालत की थी।












Click it and Unblock the Notifications