#TripleTalaqBill: नगमा अब फिर से बनाएगी PM मोदी और CM योगी की तस्वीर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर बनाने की वजह से ससुराल वालों ने नगमा को तीन तलाक की धमकी देकर घर से निकाल दिया था। अब जब तीन तलाक बिल पास होने के बाद अब नगमा एक बार फिर से पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर बनाने की तैयारी कर रही है।

 Muslim Women who was assaulted by husband, 5 other men for painting Modi, Yogi will make new painting after Tripal Talaq Bill passed in Lok Sabha.

मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ तलाक के नाम पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ ये बिल लोकसभा में पास कर दिया गया। नगमा इस बिल के पास होने से बेहद खुश हैं और कह रही है कि वो संसद के सामने देशभर में तीन तलाक की सताई हुई बहनों द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को राखी बांधते हुए पेंटिंग बनाएगी।

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए नगमा के पिता ने उसकी ये इच्छा बताई। आपको बता दें कि बलिया के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर गांव की रहने वाली नगमा की शादी 2016 में हुई थी। शादी के बाद नगमा ने पीएम मोदी और सीएम योगी की पेंटिंग बनाई। जब उसने ये तस्वीर अपने पति और ससुराल वालों को दिखाई तो पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे तीन तलाक की धमकी देकर घर से निकाल दिया। अब इस बिल के पास होने से वो बेहद खुश है। उसने कहा कि पीएम मोदी केवल तीन तलाक से सताई महिलाओं के भाई नहीं बल्कि कानून के रक्षक भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+