गाय रक्षा के लिए अनशन पर बैठेगा एक मुस्लिम युवक

नई दिल्ली। देश में मॉब लिंचिंग का दौर चल रहा है और तथाकथिक गौरक्षक गाय के नाम पर मार काट-मचा रहे हैं तो इस बीच गुजरात के कच क्षेत्र से एक मुस्लिम युवक गाय की रक्षा के लिए आगे आया है।

एक मुस्लिम युवक गौरक्षा के लिए करेगा अनशन

गुजरात के कुदबे गांव के रहने वाले 27 वर्षीय जबर जाट नाम के एक मुस्लिम युवक ने गाय की रक्षा के लिए अनशन पर बैठने का संकल्प लिया है। यह मुस्लिम युवक कच जिले के कलेक्टर ऑफिस के सामने 20 जुलाई को 48 घंटे के लिए अनशन पर बैठेगा।

जाट एक पशु-पालक है जिसके पास खुद की 16 गाएं और 9 भैंस है। जाट ने अपने जिला कलेक्टर को पत्र लिखते हुए कच के तालुका क्षेत्र में इन पशुओं के लिए चराई जमीन की मांग की है। साथ में उसने कलेक्टर से मांग की है एक ऐसा कानून बनाया जाये जिसमें हर किसान के पास कम से कम 2 बैल हो और उसके लिए सरकार सब्सिडी की व्यवस्था करें। इस मुस्लिम युवक ने कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है कि गौशालाओं का 50 प्रतिशत खर्च राज्य सरकारें वहन करें और जमीन को उर्वरक बनाने के लिए सरकार किसानों से गाय के गोबर और यूरिन से को खरीदें।

एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए गौरक्षकों के आतंक के बारे में जाट ने कहा 'पिछले दो-तीन सालों से महौल को खराब करने के लिए गाय एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। वहीं दूसरी और किसी भी गौरक्षक के पास एक भी गाय नहीं है वे सिर्फ गाय रक्षा के नाम पर हिंसा फैला रहे हैं। ऐसी स्थिति में गौरक्षक ब्रिगेड से कोई भी गायों के कल्याण की बात नहीं करता। इसी कारण की वजह से मैंने गाय प्रोटेक्शन के लिए अनशन पर बैठने का निर्णय लिया'।

आरएसएस की मुस्लिम विंग राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक (आरएमएम) सलीम खान ने कहा 'हम जबर जाट के इस कोशिश की सराहना करते हैं। हम सरकार से आवरा गायों की सुरक्षा और उनके कल्याण के लिए आगे आने का अनुरोध करेंगे'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+