पिता ने नवजात को नहीं कराने दिया स्तनपान, बोला पहले हो जाने दो पांच वक्त की नमाज

युवक बोला, धार्मिक गुरू का आदेश तोड़ा नहीं सकता है।

केरल। केरल के कोझिकोड़ में एक पिता ने धार्मिक गुरू के आदेश को मानते हुए अपने बेटे को मां का दूध ही नहीं पीने दिया। वो इसके लिए ना सिर्फ अस्पताल के स्टाफ बल्कि पुलिस तक से भिड़ गया।

baby

केरल के कोझिखोड़े में 24 साल की हफशाद ने बेटे को जन्म दिया। जन्म के बाद डॉक्टर ने मां से बच्चे को स्तनपान कराने को कहा। इस पर हफशाद ने कहा कि पति ने उसे ऐसा करने को मना किया है।

जच्चा ने डॉक्टरों को बताया कि पति ने 24 घंटे के बाद ही बच्चे को दूध पिलाने के लिए कहा है। उसने कहा कि अगर उसने बच्चे को दूध पिलाया तो पति उसको तलाक दे देगा।

इस पर डॉक्टर हैरान रह गए, आखिर 24 घंटे तक बच्चे तो मां के दूध के बगैर कैसे रखा जाता। इससे उसकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता था। इस पर बच्चे के पिता को बुलाया गया जो जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर ही मौजूद था।

डॉक्टरों ने की जिद तो अस्पताल से जबर्दस्ती ले गया बच्चे को

अस्पताल में जच्चा-बच्चा के साथ मौजूद अबु बकर नाम के इस शख्स का कहना था कि उसके बेटे को पहली बार दूध तब मिलेगा, जब उसक जन्म के बाद मस्जिद से पांच बार अजान हो चुकी होगी, यानि चौबीस घंटे बाद।

उसने बताया कि वह कोया ठंगल समुदाय का मानने वाला है और ये उसके धार्मिक गुरू का आदेश है। उसने कहा बच्चे को कुछ नहीं होगा क्योंकि 24 घंटे तक वह उसे गुरू का दिया शहद देता रहेगा।

अबु बकर के ना मानने पर डॉक्टरों ने पुलिस को बुला लिया लेकिन वो फिर भी अपनी जिद पर अड़ा रहा। जब डॉक्टरों और पुलिस ने कहा कि उसे इस तरह अपने बच्चे को खतरे में डालने की इजाजत नहीं दी जा सकती तो अबू बकर अपनी पत्नी और बेटे को लेकर अस्पताल से चला गया।

पुलिस और डॉक्टरों ने अबु बकर को समझाने की कोशिश की कि वह मेडिकल कॉलेज अस्पताल चला जाए। अबु बकर किसी की ना सुनते हुए अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+