संगीत ने यहां तक खींच लाया हाथी को, हथिनी और उसका बच्चा ने घंटों तक पियानो की धुन का लिया आनंद, VIDEO Viral

हाथी की बुद्धिमानी के बारे में आप जानते ही होंगे, लेकिन वह काफी भावुक भी होता है। हाथी का कई व्यवहार मनुष्य से मेल खाता है। ऐसे में ही हाथी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

हाथी की बुद्धिमानी के बारे में आप जानते ही होंगे, लेकिन वह काफी भावुक भी होता है। हाथी का कई व्यवहार मनुष्य से मेल खाता है। ऐसे में ही हाथी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको जानकर ताजुब होगा कि हाथी भी मनुष्य की तरह संगीत से बेहद लगाव रखते हैं। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि हाथी पियानो की धुन बहुत ही आनंद से सुन रहा है। हथिनी और उसके बच्चे दोनों मिलकर संगीत का लुत्फ उठा रहे हैं।

थाईलैंड में वीडियो शूट

थाईलैंड में वीडियो शूट

यह वीडियो एक जंगल में शूट किया गया है। जहां एक आर्टिस्ट हथिनी और उसके बच्चे के लिए पियानो बजाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी सुप्रिया साहू ने 20 नवंबर को ट्विटर पर साझा किया गया है। सुप्रिया साहू ने इस वीडियो को थाईलैंड में बनाया है।

संगीत का ले रहे आनंद

संगीत का ले रहे आनंद

वीडियो की शुरुआत मिस्टर बार्टन को एक जंगली इलाके में बैठे काले पियानो पर सुखदायक संगीत बजाते हुए दिखाती है। इस बीच, मां हाथी और उसका बच्चा आदमी के सामने खड़े हो जाते हैं और धैर्यपूर्वक संगीत का आनंद लेते हैं।

वीडियो वायरल

वीडियो वायरल

उनके फेसबुक पेज के अनुसार, मिस्टर बार्टन मूल रूप से यूनाइटेड किंगडम के रहने वाले हैं, लेकिन 26 साल पहले थाईलैंड चले गए, जहां वे अंधे और विकलांग हाथियों के लिए म्यूजिक बजाते हैं। मिस्टर बार्टन ने मूल रूप से इस वीडियो को 2019 में अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था।

संगीत बजाना अच्छा लगता है

संगीत बजाना अच्छा लगता है

जो आईएएस अधिकारी के ट्वीट से इंटरनेट पर छा गया है। उन्होंने एबीसी को बताया कि हाथियों के लिए पियानो संगीत बजाना काफी अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण जीवन जी रहे हाथी इस संगीत का आनंद लेते हैं।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

शेयर करते ही यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो को 6000 के करीब व्यूज मिले हैं। कई यूजर्स ने इसे शेयर किया है। साथ ही जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतने जीवंत दर्शक, परफॉर्म करने लायक। दूसरे ने कमेंट किया कि वाह! बहुत अच्छा..''

यह भी पढ़ें- महिला के सिर पर सूंड रखकर हाथी दे रहे आशीर्वाद, VIDEO जीत रहा लोगों का दिल, यूजर बोले- साक्षात बप्पा आए हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+