एनआईए अधिकारी का हत्यारा मुनीर गिरफ्तार, किये बड़े खुलासे
लखनऊ। एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तंजील के हत्यारे मुनीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ में तंजील अहमद ने कई बड़े-बड़े दावे किये हैं।

सूत्रों की मानें तो पुलिस की पूछताछ में मुनीर ने तंजील अहमद की हत्या के पीछ प्रॉपर्टी विवाद से इनकार किया है। उसका दावा है कि उसने तंजील अहमद को 50 लाख रुपए दिये थे। उसने दावा किया कि तंजील अहमद के साथ उसकी डील हुई थी।
मुनीर का दावा है कि तंजील अहमद ने उसे एके-47 दिलाने की बात कही थी, यही नहीं वह तंजील अहमद के मुखबिर के तौर पर काम करता था। लेकिन तंजील उसका पैसा लेने के बाद ना तो काम कर रहे थे और ना ही एक-47 दिला रहे थे।
मुनीर के खिलाफ कई हत्या के मामले चल रहे थे, लिहाजा उसे डर था कि तंजील अहमद उसका एनकाउंटर करवा सकते हैं, इसी डर से उसने तंजील अहमद को मौत के घाट उतारा था।
आपको बता दें कि तंजील अहमद की एक कार्यक्रम से लौटते वक्त हत्या कर दी गयी थी। उस वक्त उनके साथ उनके बच्चे और पत्नी भी मौजूद थी।। तंजील अहमद की पत्नी की कुछ दिनों बाद अस्पाल में मृत्यु हो गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications