#MumbaiRains:पानी-पानी मुंबई, बारिश का टूटा 12 साल का रिकॉर्ड, देखें तस्वीरें

मुंबई। एक बार फिर से मायानगरी मुंबई लगातार हो रही बारिश की वजह से पानी-पानी हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव हो गया है, जिसकी वजह से इस वक्त आम जनजीवन व्यस्त हो गया है। लोगों को दैनिक काम करने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि यातायात प्रभावित हो गया है।

आपको जानकर हैरत होगी कि मुंबई में बारिश ने अपना ही 12 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है, लगातार 4 दिनों से हो रही बारिश ने मुंबई की लाइफ पर असर डाल दिया है। इस बारिश को 26 जुलाई 2005 के बाद की सबसे लंबी बारिश बताया जा रहा है।

Recommended Video

    Mumbai Rain: थमी Local, जलमग्न हुआ Mumbai, जानें ताज़ा updates । वनइंडिया हिंदी

    बारिश से जुड़ी समस्याएं, तस्वीरें और वीडियो

    सोशल मीडिया पर भी लोग बारिश को लेकर लगातार कमेंट कर रहे हैं और इसी वजह से इस वक्त #MumbaiRains हैशटैग ट्रोल कर रहा है। इस हैश टैग पर आम नागरिक बारिश से जुड़ी समस्याएं, तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

    मौसम विभाग की चेतावनी

    • मौसम विभाग के अनुसार शहर में कम से कम अगले 24 घंटे तक बारिश रुकने के आसार नहीं हैं।
    • मौसम विभाग ने आज ज्वार के आने की आशंका जताई है।
    • आम लोगों को ज्वार के दौरान समंदर के किनारे न जाने की सलाह दी जा रही है।
    • यातायात पुलिस

      • मुंबई प्रशासन की ओर से यातायात के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
      • बारिश के कारण जो स्थान सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, वो हैं वर्ली, बायकुला, भांडुप, एमएम, कोलाबा, सांताक्रुज और दक्षिणी मुंबई, जहां बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया है।
      • दुरंतो एक्सप्रेस पटरी से उतरी

        भारी बारिश के चलते पानी रेल पटरियों पर भर गया है।
        यही वजह है कि नागपुर से मुंबई आने वाली दुरंतो एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।

        बारिश ने बदल दी मुंबई की सूरत

        • बीएमसी पंपों के ज़रिए सड़क से पानी निकालने में जुटी है, हालांकि तेज़ बारिश की वजह से पानी निकालने में दिक्क़त आ रही है।
        • देश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाले शहर मुंबई की सूरत इस वक्त बारिश ने बदल दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+