कबूतर घर में न आए इसलिए खिड़की पर चढ़ी थी महिला, क्या पता था ऐसा हो जाएगा

मुंबई। घर के अंदर कबूतर न आए इसका उपाय करने के लिए खिड़की के ग्रिल में गई एक महिला का बिल्डिंग के पांचवे मंजिला से गिरकर मृत्यु हो गई। कबूतर घर के अंदर ने आए इसलिए बेडरूम की खिड़की पर लगी ग्रिल में यह महिला चढ़ी थी। करूणा मोदी नामक महिला का इस घटना में मौत हो गई है। कुर्ला के नेहरू नगर के शिवसृष्टी सोसायटी में रामकृपा बिल्डिंग की यह घटना है। बिल्डिग के पांचवे मंजिला से गिरने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।

mumbai woman falls from fifth floor dead

करूणा मोदी अपने पति विजय व बेटी वैष्णवी के साथ घर में रहती थी। करूणा का पति एक प्राइवेट कंपनी में और बेटी भी एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। रामकृपा बिल्डिंग में टू बीएचके फ्लैट में यह परिवार रहता है। इस घर के बेडरूम में दस साल पहले ही 33 मिमी की ग्रिल लगाई गई थी। घटना के बाद यह ग्रिल एक साइड में झुक गई है। दस साल पहले लगाई गई ग्रिल कमजोर हो गई होगी, ऐसी संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। बहुत बार माता-पिता अपने बच्चों को गैलरी में खेलने के लिए भेजते हैं, ग्रिल मजबूत है, ऐसा सोच कर बच्चों को गैलरी में खेलने दिया जाता है। लेकिन इस घटना के बाद से सभी लोग डरे हुए हैं। बिल्डिंग में रहनेवाले निवासियों के अनुसार ग्रिल मजबूत है ऐसा समझकर बहुत बार भारी वस्तु, साइकिल, पेड़ और घर के बेकार सामान ग्रिल पर रख दिया जाता है. ग्रिल इस तरह से गिर जाने से महिला की मौत से सभी को सदमा लगा है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना के दिन वैष्णवी अपने घर के एक बेडरुम में थी और उसकी मम्मी दूसरे बेडरूम में थी। करुणा उस समय कबूतर घर में न आए इसलिए ग्रिल को स्ट्रिंग बांधने की कोशिश कर रही थी। अचानक से जोर से आवाज आने के बाद वैष्णवी दूसरे बेडरुम में गई तो खिड़की का ग्रिल बॉक्स के साथ करूणा नीचे गिरी हुई पाई गई। अपनी मां को बचाने के लिए वैष्णवी तुरंत भागकर बिल्डिंग के नीचे गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+