प्रोजेरिया से पीड़ित बच्चे निहाल की 15 साल की उम्र में मौत
मुंबई। एक दुखद खबर है...भारत के पहले चिह्नित प्रोजेरिया से ग्रसित बच्चे निहाल की सोमवार को तेलंगाना में उसके होम टाउन में मौत हो गई। उसकी उम्र मात्र 15 साल थी लेकिन वो नंबे बरस के व्यक्ति के रूप में दिखता था।
सोमवार को वो अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गया था जहां उसे ब्रेन हेमरेज हुआ, हालांकि उसे स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया लेकिन तब तक वो दुनिया छोड़ चुका था।
निहाल बिटला की उम्र मात्र 15 साल थी लेकिन वो 90 साल का दिखता था
निहाल बिटला पहली बार चर्चा में तब आये जब आर बाल्की ने उनके रोग पर साल 2009 में सुपरहिट फिल्म पा बनायी। निहाल काफी होशियार चाइल्ड था वो आमिर खान का काफी बड़ा फैन था और उनसे मिलने की इच्छा रखता था जिसका मान रखते हुए आमिर ने उससे मुलाकात भी की थी। निहाल को रोबोट्स और पेंटिंग का बेहद शौक था।
प्रोजेरिया एक अनुवांशिक बीमारी है
आपको बता दें कि प्रोजेरिया एक रेयर अनुवांशिक बीमारी है जिसमें व्यक्ति अपनी उम्र से कई गुना ज्यादा उम्र का दिखता है। एक आंकड़े के मुताबिक पूरे विश्व में करीब 300 बच्चे इस रोग से ग्रसित हैं। निहाल खुद इस रोग पीड़ित था लेकिन उसने इस रोग से लोगों को जागरूक करने का हर संभव प्रयास किया था।













Click it and Unblock the Notifications