Mumbai Stampede: हादसे के बाद रक्तदान करने वालों की लगी भीड़, पुलिस ने ट्वीट कर कहा थैंक्यू
Mumbai Stampede: हादसे के बाद रक्तदान करने वालों की लगी भीड़, पुलिस ने ट्वीट कर कहा थैंक्यू
मुंबई। मुंबई के एल्फिंसटन रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह हुए हादसे में घायलों को खून की जरूरत को लेकर मुंबई पुलिस के ट्वीट के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में पहुंचे और रक्तदान दिया। कुछ ही घंटे में इतनी संख्या में लोगों ने खून दिया कि मुंबई पुलिस शाम को ट्वीट कर खून का काफी स्टॉक होने की बात बताई है। साथ ही मुंबई पुलिस ने मुंबईवासियों को शुक्रिया भी कहा है। घटना स्ठल के पास के केईएम हॉस्पिटल में घायलों की मदद के लिए खून की आवश्यकता पड़ने मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर ब्लड डोनेशन की गुजारिश की थी।

शाम को मुंबई पुलिस ने ट्विट कर बताया, 'खून की जरुरत पड़ने पर आप सबके रेस्पॉन्स के लिए शुक्रिया मुंबई। घायलों के उपचार के लिए केईएम हॉस्पिटल के पास खून का पर्याप्त स्टॉक हो गया है। जरूरत के वक्त सहयोग के लिए थैंक्स।'
शुक्रवार सुबह मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ के बाद बड़ा हादसा हो गया। अब तक 22 लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 39 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल कई लोगों को केईएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में घायलों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद वहां खून की कमी हो गई। खास तौर से B- और AB- खून की सबसे ज्यादा कमी हो गई तो अस्पताल की ओर से कहा गया है कि अगर कोई इस ब्लड ग्रुप से है तो वह जल्द से जल्द आगे आएं। मुंबई पुलिस ने भी इसको लेकर ट्वीट किया, इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खून दान किया।












Click it and Unblock the Notifications