Pics: सलमान ने दुआ करने वालों को कहा- 'थैंक्यू, मेहरबानी, शुक्रिया'

मुंबई। कहते हैं ना जब तनाव चेहरे से गायब होता है तो मुस्कान खुद ब खुद चेहरे पर लौट आती है, सलमान खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। शुक्रवार को शाम 6 बजे जब जमानत बांड साइन करने के बाद सलमान खान कोर्ट से बाहर निकले तो उनके चेहरे का सकून आप आसानी से पढ़ सकते थे।

सलमान काफी रिलैक्स नजर आ रहे थे, वो शांति से अपनी गाड़ी में बैठकर अपने घर पहुंचे, हालांकि उनके चाहने वाले जरूर उन्हें देखकर शोर मचा रहे थे। सलमान ने भी उन्हें निराश नहीं किया और सबको हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

बेल मिलने के बाद जब सलमान खान घर पहुंचे तो थोड़ी देर बाद वो अपने ग्लैक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में अपने पिता सलीम खान और अपनी मां सलमा खान के साथ आये और अपने सारे शुभचिंतकों को हाथ जोड़कर, हाथ हिलाकर मु्स्कुराते हुए अभिवादन किया। सलमान के साथ उस समय बालकनी में उनके भाई अरबाज खान और बहन अर्पिता भी मौजूद थे।

सलमान के इस अंदाज को देखकर उनके फैंस खुशी से चिल्लाने लगे और नाचने लगे। सलमान ने ट्वीट करके अपने चाहने वालों को शुक्रिया भी कहा है, उन्होंने लिखा, 'जिन्होंने भी मेरे लिए दुआएं की और मुझे सपोर्ट किया, उन्हें थैंक्यू, मेहरबानी, शुक्रिया।'

मालूम हो कि शुक्रवार को हाईकोर्ट ने हिट एंड रन केस मामले में सलमान खान को जमानत दे दी है और सेशन कोर्ट की सजा पर रोक लगा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+