Pics: सरेंडर के बाद बेल पर रिहा हुए सलमान खान,टेंशन फ्री हुआ बॉलीवुड
मुंबई। अभिनेता सलमान खान को फाइनली अब पूरी तरह से जमानत मिल गई है। सलमान खान ने अब से थोड़ी देर पहले सेशंस कोर्ट पहुंचकर सरेंडर करके 30 हजार का बेल बाउंड भरा है। इसके साथ ही उन्हें अब अपने लिए दो गारंटर को भी पेश करना होगा, जो खुद जाकर कोर्ट में सलमान खान की गारंटी लेंगे।
फिलहाल अब सलमान खान पूरी तरह से टेंशन फ्री है और शायद अब वो अपनी आने वाली फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग के लिए श्रीनगर के लिए रवाना हो सकते हैं।
बेल मिलने के बाद सलमान खान काफी टेंशन फ्री दिखे,उनके चेहरे पर रिलेक्स को फील किया जा सकता था। मालूम हो कि जस्टिस अभय थिप्से ने आज लगभग डेढ़ घंटे चली हाईकोर्ट में जिरह के बाद सेशन कोर्ट की ओर से सुनाई गई पांच साल की सजा पर रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 15 जून तय की है. इस दिन हाई कोर्ट इस मामले की सुनवाई के लिए निर्देश देगा, वैसे मामले की नियमित सुनवाई जुलाई में शुरू होगी।













Click it and Unblock the Notifications