मुंबई: बारिश में गड्ढे से टकराकर बाइक से नीचे गिरी महिला, पीछे से आ रही बस ने कुचला
मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश से एक बार फिर खस्ता सड़कों की पोल खुल गई है। सड़क में पड़े गड्ढों से एक महिला की जान चली गई। महिला बाइक से कहीं जा रही थी जब उसकी बाइक एक गड्ढे से टकरा गई और वो सड़र पर जा गिरी। तभी पीछे से आ रही बस से कुचलकर महिला की मौत हो गई है।
मुंबई। मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश से एक बार फिर खस्ता सड़कों की पोल खुल गई है। सड़क में पड़े गड्ढों से एक महिला की जान चली गई। महिला बाइक से कहीं जा रही थी जब उसकी बाइक एक गड्ढे से टकरा गई और वो सड़र पर जा गिरी। तभी पीछे से आ रही बस से कुचलकर महिला की मौत हो गई है। ये दर्दनाक हादसा पास में लगी दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

ठाणे जिले के कल्याण में एक महिला की बस से कुचलकर मौत हो गई। महिला की पहचान 40 वर्षीय मनीषा भोईर के रूप में हुई है। मनीषा एक सिविल स्कूल में चपरासी का काम करती थीं। भारी बारिश के चलते वो एक रिश्तेदार के साथ घर जा रही थीं, जब रास्ते में उनके साथ ये हादसा हुआ। मनीषा बाइक पर पीछे बैठीं थीं और एक हाथ में छाता पकड़ा हुआ था। शिवाजी चौक के पास उनकी बाइक एक गड्ढे से टकराई और दोनों बाइकसवार नीचे गिर गए। तभी पीछे से आ रही तेज स्पीड बस से कुचलकर मनीषा की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: VIDEO: मुंबई पुलिस ने पेश की मिसाल, घुटनों तक पानी में वृद्ध कपल को पार कराया रास्ता
वीडियो में आगे दिखता है कि उनका रिश्तेदार और सड़क पर मौजूद बाकी लोग तुरंत मनीषा की तरफ भागते हैं। महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर पी लोंधे ने कहा कि मनीषा का सिर बस के टायर के नीचे आ गया था और उनका काफी खून भी बह गया था। मनीषा को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। बस चालक के खिलाफ आईपीसी और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
मुंबई में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से लोग और शहर की सड़कें दोनों बेहाल हैं। जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है जिससे यातायात पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। कई जगहों पर तो बाढ़ के हालात भी पैदा हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: भारी बारिश से मुंबई पर लगा ब्रेक, स्कूल-कॉलेज बंद, आवाजाही पर भी पड़ा असर












Click it and Unblock the Notifications