VIDEO: मुंबई पुलिस ने पेश की मिसाल, घुटनों तक पानी में वृद्ध कपल को पार कराया रास्ता
एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई बारिश से बेहाल है। मुंबई में हो रही लगातार बारिश से जगह-जगह पानी भर गया है, जिसने लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जलभराव की स्थिति से निपटने और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए मुंबई पुलिस की अलग-अलग टीमें सड़कों पर हैं।
मुंबई। एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई बारिश से बेहाल है। मुंबई में हो रही लगातार बारिश से जगह-जगह पानी भर गया है, जिसने लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जलभराव की स्थिति से निपटने और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए मुंबई पुलिस की अलग-अलग टीमें सड़कों पर हैं। हाल ही में एक वृद्ध कपल को पानी से बचाते हुए मुंबई पुलिस का एक वीडियो भी सामने आया है। मुंबई पुलिस की महिला पुलिसकर्मी घुटनों भर पानी में वृद्ध कपल की मदद कर रही है।

मुंबई में हो रही लगातार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। जगह-जगह पानीभर गया है जिससे लोगों को आवाजाही में भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा रहा है, लेकिम शहर में घुटनों तक पानी में भी मुंबई पुलिस लोगों की सहायता के लिए तत्पर मौजूद है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी वृद्ध कपल को घुटनों भर पानी में सड़क पार करा रही है।
ये वीडियो मुंबई के हिंदमाता क्षेत्र का है जहां बारिश से सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। ऐसे में लोगों को सड़क पार करने में भी काफी परेशानी हो रही है, लेकिन मुंबई पुलिस लोगों की मदद के लिए तुरंत मौजूद है। इस क्षेत्र में खड़ी एक महिला पुलिसकर्मी ने जब देखा कि एक छोटी सी बच्ची को लिए वृद्ध कपल को सड़क पार करने में तकलीफ हो रही है तो वो तुरंत उनके पास मदद के लिए पहुंची। पुलिसकर्मी ने हाथ पकड़कर उन्हें सड़क पार करवाया।

मुंबई आफत की बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। बारिश से स्कूल-कॉलेज बंद हैं और रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से ट्रेनों की आवाजाही पर भी काफी असर पड़ा है। दादर, माटुंगा रोड और गोरेगांव रेलवे ट्रैक पर पानी इतना भर गया है कि हैवी पंप के जरिए निकाला जा रहा है।
ये भी पढ़ें: भारी बारिश से मुंबई पर लगा ब्रेक, स्कूल-कॉलेज बंद, आवाजाही पर भी पड़ा असर












Click it and Unblock the Notifications