मुंबई की बारिश: खुले मैनहोल में गिरा शख्स, किसी तरह बची जान तो वीडियो शेयर कर निकाला गुस्सा

मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। वहीं खुले मैनहोल भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। पानी भरा होने के चलते खुले मैनहोल से लोगों को चोट का सामना करना पड़ा रहा है। वीरा देसाई रोड पर कंट्री कल्ब के सामने फुटपाथ पर एक खुले मैनहोल में गिरे शख्स ने ट्विटर पर इसके बारे में लिखते हुए बीएमसी को तंज भरे लहजे में शुक्रिया का है।

मुंबई की बारिश: खुले मैनहोल में गिरा शख्स, किसी तरह बची जान तो वीडियो शेयर कर निकाला गुस्सा

तन्मय नंदा नाम के शख्स ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मैं इस मैनहोल में उस वक्त गिर गया जब मैं फुटपाथ से पैदल जा रहा था। किसी तरह मैंने खुद को बचा लिया और बाहर आ गया। बीएमसी का बहुत शुक्रिया।

मुंबई में शुक्रवार से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन ठप कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में मूसलाधार बारिश का दौर आज भी जारी रहेगा। महाराष्ट्र के अन्य जिलों में भी भारी बारिश हो रही है। सोमवार रात में तीन जगह दीवारें गिरी हैं, इन तीनों घटनाओं में 31 लोगों की मौत हुई है। वहीं, लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई जाने वाली उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है।

लगातार बारिश को देखते हुए तमाम स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यही नहीं दर्जनों ट्रेनों के संचालन को रोक दिया गया है, कई ट्रेनों के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि भारी बारिश को देखते हुए एहतियात बरतें।

इसके पहले, भारी बारिश के बीच सोमवार को छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। यहां सोमवार को रात में लैंडिंग करते वक्त स्पाइसजेट का विमान रनवे पर फिसल गया, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+