मुंबई बारिश: सरकार ने दी हिदायत, घरों में ही रहें, मोबाइल चार्ज रखें

मुंबई में भारी बारिश के चलते राज्य सरकार ने जारी की एडवायजरी, लोगों से मोबाइल फोन और अन्य उपकरण चार्ज रखने को कहा

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यस्त करके रख दिया है, जिसके चलते अभी तक छह लोगों को मौत हो चुकी है, राहत और बचाव कार्य में तमाम सरकारी एजेंसी जुटी हैं, साथ ही सेना भी लोगों की मदद में जुटी हुई है। राज्य सरकार ने स्थिति को देखते हुए एक एजवायजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि अगले 48 घंटों तक लोग एहतियात बरतें। सरकार ने जो एडवायजरी जारी की है उसमें कहा गया है कि अगले 48 घंटों में मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

rain

राज्य सरकार ने कहा है कि लोग अपने घरों से बिना जरूरत बाहर नहीं निकलें, जलभराव के चलते बिजली को काटा जा सकता है। सरकार ने लोगों से कहा है कि वह अपने णोबाइल फोनन व अन्य उपकरण को चार्ज रखें, खाने पीने की वस्तुओं को स्टोर करके रख लें। साथ ही जाम के दौरान अपनी गाड़ी के शीशों को खुला रखें। भारी बारिश के चलते बीएमसी और मुंबई पुलिस लगातार लोगों की मदद के लिए काम कर रही है, मंगलवार को बीएमसी और पुलिस ने लोगों को हरसंभव मदद करने में दिन भर जुटी रही और आज भी यह काम जारी रहेगा।

भारी भारिश को देखते हुए बीएमसी के तमाम कर्मचारियों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। बीएमसी और महाराष्ट्र पुलिस को खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस व्यक्तिगत स्तर पर मॉनिटर कर रहे हैं। उन्होंने तमाम अपडेट के लिए खुद बीएमसी को फोन करके जानकारी ली और इस बात का भी जायया लिया कि तमाम परिस्थितियों से निपटने के लिए क्या काम किए गए हैं। मंगलवार को दोपहर 3.30 बजे फड़नवीस मुंबई पुलिस को फोन करके तमाम अपडेट की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक पुलिस से भी स्थिति से निपटने के लिए एडवायजरी जारी करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+