मुंबई बारिश: 100 नंबर डायल करें पुलिस आपकी मदद करेगी
मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि जो लोग भी भारी बारिश की वजह से रास्ते में फंसे हुए है वो 100 नंबर डायल कर अपना लोकेशन बताए मुंबई पुलिस उनकी मदद करेगी
नई दिल्ली। मुंबई में पिछले तीन दिन से बारिश हो रही है, पूरा मुंबई पानी-पानी हो गया है। भारी बारिश की वजह से कई ईलाकों में पानी जमा हो गया है। हालात ये है कि जो जहां है वहीं फंसा हुआ है। ट्रैफिक का बुरा हाल है। इसी बीच मुंबई पुलिस उन वैसे लोगों के मदद के लिए सामने आई है जो कहीं रास्ते में फंसे हुए हैं।

मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि जो लोग भी भारी बारिश की वजह से रास्ते में फंसे हुए है वो 100 नंबर डायल कर अपना लोकेशन बताए मुंबई पुलिस उनकी मदद करेगी। वहीं मुंबई पुलिस तरफ से ये भी कहा गया है कि रास्ते में फंसे हुए ट्वीट भी कर सकते हैं पुलिस उनकी मदद के लिए मौजूद रहेगी।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी बारिश की आशंका जताई है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि बहुत जरूरत होने पर ही वे घर से निकलें। बारिश की वजह से हवाई सेवा भी बाधित हुई और कई फ्लाइट्स लेट हैं। इस चेतावनी के बाद बीएमसी ने कहा है कि वह हर स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications