मुंबई पुलिस ने पूरी की कैंसर पीड़ित बच्चे की ख्वाहिश, एक दिन के लिए बनाया 'इंस्पेक्टर'
एक सात साल के बच्चे की ख्वाहिश पूरी कर मुंबई पुलिस ने लोगों का दिल जीत लिया है। मुंबई पुलिस ने कैंसर से जूझ रहे एक सात साल के लड़के को एक दिन के लिए पुलिस इंस्पेक्टर बनाया। 7 साल का अर्पित मंडल कैंसर से जूझ रहा है और बड़े होकर वो पुलिस इंस्पेक्टर बनना चाहता है।
मुंबई। एक सात साल के बच्चे की ख्वाहिश पूरी कर मुंबई पुलिस ने लोगों का दिल जीत लिया है। मुंबई पुलिस ने कैंसर से जूझ रहे एक सात साल के लड़के को एक दिन के लिए पुलिस इंस्पेक्टर बनाया। 7 साल का अर्पित मंडल कैंसर से जूझ रहा है और बड़े होकर वो पुलिस इंस्पेक्टर बनना चाहता है। इसलिए मुंबई पुलिस ने उसे एक दिन के लिए मुलुंड पुलिस स्टेशन का चार्ज दिया। लोगों ने सोशल मीडिया पर ऐसा करने के लिए मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहा है।

मुंबई पुलिस ने सात साल के एक कैंसर मरीज को एक दिन के लिए पुलिस स्टेशन का चार्ज दे दिया। सात साल के अर्पित मंडल को एक दिन के लिए पुलिस इंस्पेक्टर बनाया गया और मुलुंड पुलिस स्टेशन का चार्ज दिया गया। अर्पित बड़ा होकर पुलिस इंस्पेक्टर बनना चाहता है। मुंबई पुलिस ने उसका ये सपना अभी ही पूरा कर दिया।
ये भी पढ़ें: तीन लड़कियों ने गैस पर बिना पानी के ही चढ़ा दिया पास्ता, लग गई पूरे घर में आग!
मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अर्पित की फोटो शेयर की है। पुलिस की वर्दी में अर्पित एकदम पुलिस इंस्पेक्टर लग रहा है। पुलिस ने अर्पित के लिए केक भी काटा और उसे खिलाया भी। मुंबई पुलिस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मुलुंड पुलिस स्टेशन को 7 साल के अर्पित मंडल के साहस ने जीत लिया, जो कैंसर से लड़ रहा है। अगर हम कर पाते तो हम उसकी सिर्फ पुलिस इंस्पेक्टर बनने की ख्वाहिश नहीं, बल्कि सभी ख्वाहिशों पूरी करते।'
अर्पित की ख्वाहिश पूरी कर मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीत लिया। कई लोगों ने इसके लिए मुंबई पुलिस का धन्यवाद किया और कहा कि वो बहुत अच्छा काम कर रही है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: अलग कारणों से वायरल हो रहा है 'नेशनल क्रश' प्रिया प्रकाश का ये वीडियो












Click it and Unblock the Notifications