Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तीन लड़कियों ने गैस पर बिना पानी के ही चढ़ा दिया पास्ता, लग गई पूरे घर में आग!

इटली गए और पास्ता नहीं खाया, तो क्या खाक इटली गए! इटली में रह रहे अमेरिकीन एक्सचेंज के तीन छात्राओं ने भी वहां पास्ता का जायका लेने का सोचा। इसके लिए उन्होंने पास्ता का पैकेट खरीदकर खुद बनाने का तय किया। लड़कियों ने पास्ता बनाने की प्रक्रिया शुरू की और उसे पकाने के लिए गैस पर भी रख दिया लेकिन

Pasta

फ्लोरेंस। इटली गए और पास्ता नहीं खाया, तो क्या खाक इटली गए! इटली में रह रहे अमेरिकीन एक्सचेंज के तीन छात्राओं ने भी वहां पास्ता का जायका लेने का सोचा। इसके लिए उन्होंने पास्ता का पैकेट खरीदकर खुद बनाने का तय किया। लड़कियों ने पास्ता बनाने की प्रक्रिया शुरू की और उसे पकाने के लिए गैस पर भी रख दिया लेकिन उनका पास्ता तो बना नहीं, बल्कि घर में आग और लग गई। लड़कियां पास्ता बनाते वक्त सबसे अहम बात जो भूल गई थीं, वो ये की पास्ता पानी के साथ बनता है।

बिना पानी के चढ़ा दिया पास्ता

बिना पानी के चढ़ा दिया पास्ता

इटली के फ्लोरेंस में अमेरिकन एक्स्चेंज स्टूडेंट्स ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे पूरी दुनिया में उनके चर्चे होने लगे। 20 साल की उम्र वाली तीन लड़कियों ने वहां की सबसे पसंदीदा डिश पास्ता बनाने का तय किया। इसके लिए वो पास्ता खरीदकर भी लाए और उसे पकाने के लिए गैस पर रख दिया। लड़कियों ने पास्ता तो गैस पर रख दिया, लेकिन उसे पकाने के लिए सबसे जरूरी चीज, पानी डालना भूल गईं।

फायरफाइटर्स ने आकर बुझाई आग

फायरफाइटर्स ने आकर बुझाई आग

इससे थोड़ी ही देर में पास्ता जल गया और पैन में आग लग गई। धीरे-धीरे आग बढ़ गई जिसके बाद फायर डिपार्टमेंट को बुलाया गया। फायर फाइटर्स के आने के बाद आग पर काबू पाया गया। उनमें से एक लड़की ने कहा कि, 'हमने पास्ता को बिना पानी के ही पकने चढ़ा दिया, हमे लगा कि उसे ऐसे ही पकाया जाता है।' इन लड़कियों की पाक-कला को देखते हुए फ्लोरेंस के एक शेफ ने उन्हें कुकिंग कोर्स ऑफर किया है।

इटली के शेफ ने ऑफर की कुकिंग क्लासेस

इटली के शेफ ने ऑफर की कुकिंग क्लासेस

फ्लोरेंस के शेफ फैबियो पिच्ची ने अपने एक रेस्टोरेंट में लड़कियों को चार घंटे का एक इटैलियन कुकिंग क्लास ऑफर की है। फैबियो पिच्ची ने कहा, 'वो मेरे किसी एक रेस्टोरेंट में शानदार कुक्स के साथ लंच कर सकती हैं। वो उन्हें खाना बनाने कि बेहद आसान प्रक्रिया बताएंगे। मेरे हिसाब से ये उनके लिए काफी फायदेमंद होगा।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+