PAK कलाकारों को धमकी देकर मुश्किल में घिरे MNS नेता, मुंबई पुलिस ने जारी किया नोटिस
मुंबई। पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटों के अंदर देश छोड़ देने की धमकी देने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता अमय खोपकर को मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उन्हें शांति बरकरार रखने के लिए चेताया है।

पुलिस ने MNS नेता को जारी नोटिस में चेतावनी दी है कि वह ऐसी किसी गतिविधि में शामिल न रहें, जिससे शांति भंग का खतरा हो और जनता को परेशानी झेलनी पड़े।
अठावले बोले- भगाना है तो...
वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने MNS पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'कलाकारों को भगाने से क्या होगा? भगाना चाहते हैं तो आतंकियों को भगाएं।'
देश से निकाल फेंकने की दी थी धमकी
MNS ने उरी आतंकी हमले के बाद शुक्रवार को पाकिस्तान के कलाकारों को 48 घंटों के अंदर भारत छोड़ देने की धमकी थी। MNS ने कहा था कि अगर पाकिस्तानी कलाकार नहीं गए तो उन्हें अंजाम भुगतना होगा। पाकिस्तान के कई कलाकार बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications