भिखारी की मौत के बाद झोपड़ी में मिली रकम को देखकर सबके उड़े होश, पुलिस के रकम गिनने में पसीने छूटे

Recommended Video

    Mumbai में Millionaire निकला beggar, 1.75 lakh के coins तो बैंक में करीब 9 लाख |वनइंडिया हिंदी

    मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भिखारी के घर से मिली रकम को देखकर पुलिस के होश उड़ गए। दरअसल शुक्रवार को मुंबई के गोवंडी स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक भिखारी की मौत हो गई। भिखारी का नाम बुरजु चंद्र आजाद है ।आजाद की मौत के बाद जब पुलिस उसके घर पहुंची तो उसे वहां 1.77 लाख रुपये के सिक्के और 8.77 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट के पेपर्स मिले। उसने 1.77 लाख रुपये के सिक्के और 8.77 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट के पेपर्स मिले।

    पैसे गिनने में लगे 6 घंटे

    पैसे गिनने में लगे 6 घंटे

    भिखारी बुरजु चंद्र आजाद की झोपड़ी में इतनी दौलत देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। वहां चार बैगों में सिक्के भरे गए थे। पुलिस को सिक्कों को गिनने में 6 घंटे लगे। सीनियर इन्स्पेक्टर नंदकुमार सासते ने बताया कि झुग्गी वाली इस कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि वह भिखारी ही था। उसके कुछ कागजों में उसके घर का पता राजस्थान का है और वह मुंबई में अकेला ही रहता था

    8.77 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट मिले

    8.77 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट मिले

    भिखारी के 10X10 की इस छोटी सी छोपड़ी में लाखों की दौलत देख पुलिसवाले भी हैरान रह गए। इन्स्पेक्टर सासते ने कहा कि हमने शनिवार रात को सिक्के गिनने शुरू किए और रविवार सुबह तक गिनते रहे। पूरे कमरे में बहुत सारे कागज पड़े थे, जिसमें 8.77 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट के भी पेपर्स थे। हमने राजस्थान पुलिस को बिरभीचंद आजाद के बारे में सूचना दे दी है।

    गोवंडी में की साल से मांगता था भीख

    गोवंडी में की साल से मांगता था भीख

    स्थानीय लोगों से मिली जानाकारी के मुताबिक आजाद गोवंडी में कई साल से रहता था। वह हार्बर लाइन के रेलवे स्टेशनों पर भीख मांगता था। झुग्गियों में रहने वाले एक फेरी वाले ने बताया कि आजाद कहता था कि वह अपने बच्चों के लिए ही मुंबई में रहकर भीख मांगता है। बाकी झुग्गियों में रहने वाले कई दूसरे भिखारियों का कहना है कि उन्हें कभी अंदाजा भी नहीं हुआ कि आजाद के पास इतने पैसे हैं।

    ये भी पढ़ें- सोते सोते हुई भिखारी की मौत, झोली खंगाली तो निकला 'लखपति'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+