मुंबई: समता नगर के एक घर में लगी आग, 9 लोग झुलसे, घर जलकर खाक
नई दिल्ली। आर्थिक राजधानी मुंबई के समता नगर इलाके में एक घर में लगी आग से हड़कंप मच गया। बुधवार देर रात एक घर में आग में 9 लोग बुरी तरह से झुलस गए। वहीं घर पूरी तरह से जलकर झाख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम को घर में लगी आग को बुझाने में घंटों का समय लग गया। वहीं आग पास के घरों को खाली करवा लिया गया। आग लगने की वजह का अभी फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग लगी होगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

आपको बता दें कि मुंबई के रिहायशी इलाकों में आग लगने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 17 दिसंबर को मुंबई के घाटकोपर इलाके में 12 मंजिला इमारत में आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के में दमकलकर्मियों को घंटों का वक्त लग गया था। उन्होंने 15 महिलाओं सहित 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला था। वहीं 1 नवंबर को मुंबई के मशहूर भिंडी बाजार इलाके में भीषण आग आग लग गई थी।












Click it and Unblock the Notifications