हाजी अली दरगाह ट्रस्ट को एनजीटी ने लगाई कड़ी फटकार, ये थी वजह

पुणे। हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के खिलाफ समुद्र में प्रदूषण फैलाने को लेकर एनजीटी में केस दाखिल किया गया था। इसकी सुनवाई करते हुए एनजीटी ने ट्रस्ट को कड़ी फटकार लगाते हुए साफ सफाई पर गंभीरता से ध्यान देने के आदेश दिए हैं। धार्मिक स्थान और वहां का परिसर साफ और सुंदर होना चाहिए, ऐसा कहकर पुणे के एनजीटी ने हाजरी अली ट्रस्ट को नोटिस दिया है। एनजीटी का कहना है कि हाजी अली दरगाह से छोड़ा जानेवाला गंदा पानी समुद्र को प्रदूषित कर रहा है। साथ ही यह भी हिदायत दी है कि आसपास का परिसर प्रदूषणरहित और स्वच्छ, सुंदर कैसे रखें, इस पर गंभीरता से ध्यान देने के आदेश दिए गए हैं।

mumbai NGT rebuke Haji Ali Dargah Trust for spreading of dirt in sea maharshtra

मुस्लिम समाज सहित हजारों पर्यटक रोजाना हाजी अली दरगाह में आते हैं, लेकिन हाजी अली दरगाह में रोजाना आने वाले लोगों की स्वास्थ्य की दृष्टि से स्वच्छता की तरफ ट्रस्ट की अनदेखी साफ नजर आती है। हफ्ते में दरगाह से 20 हजार लीटर गंदा पानी समुद्र में छोड़ा जाता है जिस वजह से समुद्र का पानी प्रदूषित हो रहा है। दरगाह में चढ़ावे के रूप में चढ़ाई जाने वाली चादर सहित पानी की बोतल भी समुद्र में फेंक दी जाती है। इससे समुद्र दिन पर दिन प्रदूषित होता जा रहा है। इस बारे में एडवोकेट असीम सरोदे ने अस्वच्छता सहित समुद्र को प्रदूषित करने के आरोप में हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के खिलाफ एनजीटी में याचिका दाखिल की थी। इस याचिका की सुनवाई के दौरान एनजीटी ने मुंबई महानगरपालिका सहित राज्य सरकार को भी कड़ी फटकार लगाई है। इस संबंध में आगे की सुनवाई 5 मार्च को की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+