बिना टिकट के एयरपोर्ट पर पहुंचा शख्स, प्लेन में बैठने वाला ही था कि...हो गया बड़ा कांड, घटना जान हर कोई हैरान
Indigo News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे हर कोई हैरान है। असल में एक शख्श बिना फ्लाइट की टिकट लिए एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश कर जाता है और विमान में बैठने वाला भी होता है। शख्स का बिना टिकट लिए मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में दाखिल होना, हैरान करने वाला है।
शख्स सिर्फ मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में दाखिल ही नहीं हुआ बल्कि इंडिगो विमान के एयरोब्रिज के पास भी पहुंच गया था। वो इंडिगो की फ्लाइट में सवार भी होने वाला था। उसके पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं थे।

जैसे ही वह शख्स इंडिगो की फ्लाइट में सवार होने वाला था, सुरक्षा एजेंसियों ने उसे धर-दबोचा और उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया।
कौन है वो शख्स, जो बिना टिकट के पहुंचा विमान के पास?
गौरतलब है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के पास होती है। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा में चूक की वजह से ऐसा हुआ है। ये घटना शुक्रवार 23 फरवरी की है। शख्स की पहचान मोहम्मद ईशा के तौर पर की गई है।












Click it and Unblock the Notifications