खौफनाक हादसा: बाइक समेत मैनहोल में गिरा युवक, धमाके के बाद मौत
मुंबई। मुंबई में 27 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा मुंबई के सेक्टर 20 के पास हुआ, जहां बाइक का बैलेंस बिगड़ने के बाद युवक बाइक समेत खुले मैनहोल में जा गिरा। मैनहोल में गिरने की वजह से बाइक में धमाका हो गया और युवक की जलकर मौत हो गई। हादसे के वक्त युवक नशे में था, जिसकी वजह से वो बाइक पर बैलेंस नहीं रख सका और हादसे का शिकार हो गया।

मैनहोल ने ली जान
HT की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में मरने वाला शख्स उल्वा का रहने वाला था। वो सेक्टर 20 के पास से गुजर रहा थी कि उसका बाइक पर नियंत्रण नहीं रह सका और बाइक अनियंत्रित होकर सड़के के पास खुले मैनहोल में जा गिरी। वहां पाइपलाइन का काम चल रहा था, जिसकी वजह से मैनहोल को खुला रखा गया था।

नशे में था शख्स
एनआरआई पुलिस स्टेशन की सीनियर इंस्पेक्टर स्मिता जाधव के मुताबिक हादसे के वक्त युवक नशे में था, जिसकी वजह से वो बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका। जिस की वजह से दोपहर करीब 12:30 के पास ये हादसा हो गया। शख्स की बाइक समेत मैनहोल में गिर गया। वहीं पाइपलाइन में बैइक गिरने की वजह से वहां धमाका हो गया। धमाके के चलते युवक बुरी तरह से झुलस गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

मैनहोल में गिरने से डॉक्टर की मौत
आपको बता दें कि हाल ही में सितंबर के महीने में मुंबई में बारिश के दौरान मैनहोल में गिरने की वजह से डॉक्टर की मौत हो गई थी। बारिश के बाद जलजमाव के चलते बॉम्बे हॉस्पिटल के डॉक्टर दीपक अमरापुरकर की खुले मैनहोल में गिर गए, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications