Mumbai Mall Brawl: मेरी बीवी कोई पागल नहीं जो किसी को बिना बात के मार देगी: कांबली

मुंबई। देश के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी के परिवार के बीच हुआ झगड़ा अब और गहराता जा रहा है। अंकित तिवारी के परिवारवालों ने कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ FIR भी कर दिया है तो वहीं कांबली ने टाइम्स नाऊ से बात करते हुए अंकित तिवारी के परिवार को झूठा बोला और दावा किया कि अंकित तिवारी के पिता ने उनकी बीवी के साथ बदसलूकी की और उसे गलत ढंग से टच किया।

मेरी बीवी कोई पागल नहीं है: विनोद कांबली

कांबली ने कहा कि मेरी बीवी कोई पागल नहीं है जो बिना सोचे-समझे किसी पर भी आरोप लगा देगी, एक औरत को समझ आता है कि क्या सही है और क्या गलत। उसने तो तुरंत उस इंसान को थप्पड़ मारा था और उसके बाद मैंने रिएक्शन दिया।

मैंने उनके बाप को क्यों मारा?

उल्टा कांबली ने तिवारी के दोनों बेटों अंकित और अंकुर दोनों पर आरोप लगाया कि उनकी पत्नी से छेड़खानी के बाद 'आरोपी शख्स' के दो बेटे उनसे झगड़ा करने आए थे। कांबली ने पूछा कि क्या उनके बेटों को ये पता था कि मैंने उनके बाप को क्यों मारा?

कांबली और उनकी बीवी पर लगा मारपीट का आरोप

कांबली और उनकी बीवी पर लगा मारपीट का आरोप

आपको बता दें कि मुंबई के मलाड स्थित मॉल में विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेवित पर एक 58 साल के व्यक्ति को सरेआम मॉल में बुरी तरह से पीटने का आरोप लगा है, जिसके बाद मिस्टर एंड मिसेज कांबली के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। ये शिकायत दर्ज कराई है 58 साल के पीड़ित शख्स राजेंद्र कुमार तिवारी ने, जो कि बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी के पिता हैं। उनका आरोप है कि रविवार दोपहर में मुंबई के एक मशहूर मॉल में कांबली और उनकी पत्नी ने उन्हें पीटा और गंदी-गंदी गालियां दीं।

आरोपी ने मेरी पत्नी को गलत ढंग से टच किया था: कांबली

आरोपी ने मेरी पत्नी को गलत ढंग से टच किया था: कांबली

जबकि कांबली और उनकी पत्नी का कहना है कि वो इस मामले में क्रास एफआईआर दर्ज कराएंगे क्योंकि आरोपी राजेंद्र तिवारी ने मेरी पत्नी को गलत ढंग से टच किया था और उसके साथ बदसलूकी थी, मैंने मुंबई पुलिस को इस बारे में ट्वीट किया है, अब वो ही इसका निपटारा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+