मुंबई: चर्चगेट स्टेशन पर अफरा-तफरी, प्लेटफार्म का बैरियर तोड़ आगे निकल गई ट्रेन

मुंबई। मुंबई के चर्चगेट स्टेशन पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तकनीकी खराबी के चलते एक लोकल ट्रेन अपनी नियमित स्थान पर रुकने की जगह प्लेटफार्म तक चढ़ गई। इस हादसे से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। राहत की बात ये है कि हादसे में मोटरमैन और गार्ड और चार-पांच यात्रियों के अलावा किसी भी जख्मी होने की खबर नहीं है।

Mumbai Local Train Crashes into Platform at Churchgate Station
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोटरमैन समय रहते ब्रेक नहीं लगा पाया जिस कारण ट्रेन पर उसका नियंत्रण नहीं रह सका। पश्चिम रेलवे के जनरल मैनेजर सुनील कुमार सूद ने बताया कि ट्रेन की स्पीड मरीन लाइन के बाद अनियमित हो गई थी। मोटरमैन को इसी समय ब्रेक लगा देना चाहिए था।

उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में गार्ड की कोई गलती नज़र नहीं आ रही, पर मोटरमैन और सुपरवाइजर को इन्क्वायरी रिपोर्ट आने तक सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में 99 प्रतिशत मानवीय गलती लग रही है। मोटरमैन डेढ़ दिन की छुट्टी के बाद आया था। उसकी मानसिक स्थिति की जांच कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+