दो महासागरों को अकेली पार करने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं आरोही पांडित

नई दिल्ली। मुंबई की रहने वाली आरोही पंडित ने इतिहास रच दिया है। आरोही पंडित जो कि एक एक छोटे से विमान को लेकर विश्व भ्रमण पर निकली हैं। बुधवार को आरोही अपने लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट से उड़ान भरते हुए अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर दोनों को अकेल पार करने वाली दुनिया की पहली महिला पायलट बनकर इतिहास रच दिया है।

Mumbai girl Aarohi Pandit becomes first woman to fly solo across Atlantic and Pacific Ocean

अलास्का के उनालक्लीट शहर से उड़ान भरने के बाद वह दो महासागरों को पार करते हुए सुबह 1.54 बजे आरोही ने रूस में सुदूर पूर्वी क्षेत्र चुकोटका के अनादियर हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा। एयरपोर्ट पर के लैंड के बाद आरोही थकी जरूर थीं लेकिन खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। उन्होंने अपने एयरक्राफ्ट के सामने भारतीय तिरंगा लहराते हुए एक तस्वीर भी खिंचवाई हैं।

इस साल मई के मध्य में 23 साल की आरोही अकेले अटलांटिक महासागर को पार करने वाली दुनिया की पहली महिला बनी। पिछले लगभग 13 महीनों में आरोही ने कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। आरोही की सात महीने की ट्रेनिंग हुई है। जिसमें भारत, ग्रीनलैंड, साइबेरिया और इटली में उन्हें महासागरों, बर्फ, हाई एल्टीट्यूड जैसे क्षेत्रों में उड़ान भरने की ट्रेनिंग दी गई।

आरोही ने लगभग 13 महीनों की अपनी उड़ान में विश्वासघाती ग्रीनलैंड आइस कैप पर अकेले उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला बनने और कनाडा से सभी को उड़ाने वाली पहली महिला भी बनी। सोशल एक्सेस कम्युनिकेशंस के संस्थापक लिन डी सूजा ने कहा कि आरोही सही मायने में उन सभी का प्रतिनिधित्व करती है जो युवा भारतीय महिलाओं को एक अवसर प्रदान में करने में सक्षम बैं। हमें बहुत गर्व हैं उन्होंने बाकी सभी लड़कियों के लिए एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।

यह भी पढ़ें- उन्नाव की नूपुर को जन्म के बाद डस्टबिन में फेंका गया, केबीसी में अमिताभ के सामने छलका दर्द

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+