मुंबई की क्रॉफोर्ड मार्केट में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट में आग लग गई है। गुरुवार शाम यहां भीषण आग लगी है। आग लगने के बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। आग लगने के बाद यहां आसपास आसमान में धुएं का गुबार दिख रहा है। दमकल के साथ पुलिस और स्थानीय लोग भी राहत के काम में जुटे हैं।

Mumbai Fire breaks out at Crawford Market 6 fire engines present at the spot

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आग लगने के बाद यहां अफरातफरी का माहौल है। हालांकि आग लगने से अब तक किसी की मौत या जख्मी होने की सूचना नही हैं। बता दें क्रॉफोर्ड मार्केट, मुंबई की काफी मशहूर जगह है। ये मार्किट अंग्रेजी शासन के वक्त से है। क्रॉफोर्ड मार्केट, मुंबई के लोकमान्य तिलक मार्ग पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन के पास है। लॉकडाउन के चलते मार्किट 22 मार्च के बाद से बंद थी, चार दिन पहले ही मार्किट में दुकानें खुली थीं और अब ये हादसा हो गया।

Mumbai Fire breaks out at Crawford Market 6 fire engines present at the spot

फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार, क्रॉफोर्ड मार्केट में आग बहुत भीषण नहीं है, ये लेवल 2 की आग है। इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। फायर ब्रिगेड ने बताया कि आग लगने की सूचना उनको शाम शाम 6 बजकर 36 मिनट पर मिली। जिसके बाद मौके पर टीम को भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+