मुंबई: बांद्रा के स्लम एरिया में भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर
मुंबई।मुंबई के बांद्रा इलाके की झुग्गियों में भीषण आग लग गई है। आग यहां के शास्त्रीनगर इलाके के स्लम में लगी है। दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया गया है कि आग पर करी-करीब काबू पा लिया गया है।

गुरुवार देर रात अचानक बांद्रा स्थित शास्त्री नगर क्षेत्र की झुग्गियों में आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग से किसी की जान जाने या घायल होने की अभी कोई खबर नहीं है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।












Click it and Unblock the Notifications