Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai Stampede: मुंबई हादसे को बयां करती 6 दर्दनाक तस्वीरें!

मुंबई। मुंबई के Elphinstone Road Station पर हुए इस बड़े हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भगदड़ की प्रमुख वजह शॉर्ट सर्किट की अफवाह रही। बता दें कि ये पुल वेस्ट्रन लाइन और सेंट्रल लाइन को जोड़ने का काम करता है। जिस वजह से इस पुल पर काफी भीड़ थी। मौके पर राहत दल पहुंच गया और बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीक के केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन तस्वीरों के जरिए आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हादसा कितना भयावह था। देखें Mumbai Stampede की Exclusive तस्वीरें..

सुबह 10.45 के आस-पास हुई भगदड़

सुबह 10.45 के आस-पास हुई भगदड़

जानकारी के मुबातिक सुबह के समय लोग अपने अपने काम से निकल रहे थे। तभी पुल पार करने के दौरान हुई शॉर्ट सर्किट की अफवह से भगदड़ मच गई। ये भगदड़ सुबह 10.45 के आस पास हुई। शॉर्ट सर्किट की अफवाह फैलते ही वहां लोगों में अफरातफरी फैल गई। लोग बेसुध होकर इधर-उधर से भागने लगे। कुछ लोग रेलिंग पर चढ़ गए और कुछ लोग ब्रिज के दूसरे किनारे की ओर रेलिंग पर लटक गए।

Recommended Video

    Mumbai: Stampede at Elphinstone railway station foot over bridge, 15 dead । वनइंडिया हिंदी
    बारिश ने बनाया घटना को वीभत्स

    बारिश ने बनाया घटना को वीभत्स

    बताया जा रहा है कि बारिश से इस भगदड़ को और भी हिंसक बना दिया। बारिश की वजह से लोग फिसल कर गिर गए और पीछे से लोग इन पर चढ़ने लगे। बता दें कि एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर आमतौर पर भी काफी भीड़ रहती है। बताया जाता है कि ब्रिज से हर मिनट 200 से 250 लोग गुजरते हैं।

    काफी जर्जर है पुल

    काफी जर्जर है पुल

    ब्रिज की हालत भी काफी जर्जर है जिसे लेकर पहले भी चेतावनी दी गई थी कि ये कभी किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकता है। लेकिन प्रशासन की तरफ से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। खैर हादसे की जगह पर पुलिस और रेलवे अधिकारी पहुंच गए हैं। मौके पर बचाव कार्य जारी है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही इस स्टेशन का नाम बदलकर प्रभादेवी स्टेशन कर दिया गया था।

    जुलाई में बदला गया था स्टेशन का नाम

    जुलाई में बदला गया था स्टेशन का नाम

    बता दें कि जुलाई में ही स्टेशन का नाम बदला गया था। एक ब्रिटिश के गवर्नर के नाम पर Elphinstone Road Station का नाम रखा गया। आधिकारिक तौर पर इस स्टेशन का नाम इसी साल जून में बदलकर प्रभादेवी स्टेशन कर दिया गया है।

    प्रशासन की बड़ी लापरवाही

    प्रशासन की बड़ी लापरवाही

    आसपास के लोगों में इस घटना के बाद से काफी रोष है। लोगों ने बताया कि पिछले कई सालों से पुल को चौड़ा करने की बात कही जा रही थी, लेकिन सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस घटना के बदम से सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। लोग राज्य सरकार और पीयूष गोयल मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं।

    हेल्पलाइन नंबर जारी

    हेल्पलाइन नंबर जारी

    घायलों को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में भर्ती 55 लोगों की हालत काफी गंभीर है। राहत एवं बाव का कार्य जारी है। केईएम हॉस्पिटल को प्रशासन की तरफ से ज्यादा से ज्यादा ब्लड की जरुरत महसूस हो रही है। हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा नागरिकों से ब्लड देने की मांग की जा रही है। हॉस्पिटल में अब तक 27 लोगों ने दम तोड़ दिया है। घायलों को बचाने के लिए A पॉजिटिव, A निगेटिव, AB पॉजिटिव और AB निगेटिव ब्लड ग्रुप की आवश्यकता है। रक्तदाताओं से अपील की जा रही है कि जल्द से जल्द रक्तदान करके लोगों की जान बचाने में मदद करें।


    हेल्पलाइन नंबर
    24136051
    24107020

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+