शिल्पा शेट्टी तक पहुंची अश्लील फिल्म बनाने के मामले की जांच, घर पहुंच मुंबई पुलिस ने की पूछताछ
मुंबई, 23 जुलाई: अश्लील वीडियो बनाने के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम एक बार फिर शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची है। क्राइम ब्रांच की एक टीम शुक्रवार दोपहर को जुहू स्थित शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची और उनके बयान दर्ज किए। क्राइम ब्रांच की टीम ने पोर्नोग्राफी से इस मामले में शिल्पा से पूछताछ की है। राज कुंद्रा की ज्यादातर कंपनियों में शिल्पा भी साझीदार हैं।
Recommended Video

राज कुंद्रा भी थे पुलिस टीम के साथ
शुक्रवार को कोर्ट से राज कुंद्रा की कस्टडी चार दिन बढ़ने के बाद पुलिस शिल्पा के घर पहुंची। जानकारी के मुताबिक राज कुंद्रा को लेकर पुलिस उनके घर पर पहुंची और घर के कई हिस्सों की तलाशी ली। इसके अलावा शिल्पा का बयान भी लिया। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अधिकतर कंपिनयों में पार्टनर हैं। ऐसे में माना जा रहा था पुलिस शिल्पा से पूछताछ कर सकती है। हालांकि क्राइम ब्रांच ने शिल्पा को पूछताछ के लिए समन भेजने की बात नहीं कही थी।

हाईकोर्ट में दायर की याचिका
राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अश्लील फिल्मों के निर्माण से संबंधित एक मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उनका कहना है कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है। पुलिस ने इस मामले में राज कुंद्रा के साथ रयान थोर्पे नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया है।

19 जुलाई को गिरफ्तार हुए थे राज
मुंबई पुलिस ने कारोबारी राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो बनाने के आरोप हैं। कथित तौर पर राज ने अपने ऐप 'हॉटशॉट्स' पर ये वीडियो जारी की थीं। राज की गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उन्हें 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था। आज यानी 23 जुलाई को उनकी हिरासत को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications