मुंबई में बिल्डिंग पर गिरा चार्टर्ड प्लेन, हादसे को बयां करती दिल दहला देने वाली तस्वीरें

मुंबई: देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक बिल्डिंग पर चार्टर्ड प्लेन गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिस बिल्डिंग पर चार्टर्ड प्लेन गिरा, वहां काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति कोआग से लिपटे बाहर निकलते भी देखा गया। पहले ये विमान सड़क पर गिरा फिर बिल्डिंग से जा टकराया था। किंग एयर के सी-90 चार्टर्ड प्लेन के बिल्डिंग से टकराने के बाद जोर का धमाका हुआ था। इसको लेकर पहले खबर आ रही थी कि ये यूपी सरकार का विमान है जबकि इसपर यूपी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अवनीश अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये चार्टर्ड प्लेन यूपी सरकार का नहीं है और प्लेन के इलाहाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इसे मुंबई के यूवाई एविएशन को बेच दिया गया था। इस भीषण हादसे में 2 पायलट, दो एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर और एक नागरिक की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और विमान का मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

mumbai Chartered aircraft crashes in Ghatkopar, five dead

विमान हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरें

mumbai Chartered aircraft crashes in Ghatkopar
mumbai Chartered aircraft crashes in Ghatkopar
mumbai Chartered aircraft crashes in Ghatkopar
mumbai Chartered aircraft crashes in Ghatkopar
mumbai Chartered aircraft crashes in Ghatkopar
mumbai Chartered aircraft crashes in Ghatkopar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+