मुंबई: बिजनेसमैन ने कराई हेयर ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी, 48 घंटे बाद मौत

मुंबई। मुंबई में एक कारोबारी की हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी कराने के करीब 48 घंटे के बाद मौत हो गई। डॉक्टरों का मानना है कि कारोबारी की मौत गंभीर अलर्जिक ड्रग्स रिऐक्शन से हुई है। हालांकि अभी किसी आखिरी नतीजे पर डॉक्टर नहीं पहुंचे हैं। कारोबारी मुंबई के साकी नाका का रहने वाला था। गुरुवार को उसने हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। शनिवार को उसकी मौत हो गई।

 हेयर ट्रांसप्लांट पर खर्चे थे पांच लाख

हेयर ट्रांसप्लांट पर खर्चे थे पांच लाख

मुंबई के साकी नाका के रहने वाले कारोबारी श्रवण कुमार ने गुरुवार को चिंचपोकली के एक प्राइवेट अस्पताल में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी कराई। उन्होंने पांच लाख रुपए खर्च कर 9500 हेयर ग्राफ्ट इम्प्लांट करवाए थे। सर्जरी के बाद वो घर पहुंचे तो कुछ घंटे बाद ही उनको परेशानी होनी लगी। श्रवण कुमार को सांस लेने में तकलीफ हुई और उनका चेहरा और गला सूजने लगा तो वो अस्पताल पहुंचे।

लगातार बिगड़ती रही तबीयत

लगातार बिगड़ती रही तबीयत

अस्पताल में डॉक्टर ने श्रवण कुमार की हालत देख उन्हें भर्ती कर लिया। डॉक्टर को अलर्जिक रिऐक्शन का अंदेशा हुआ तो उनका इलाज शुरू हुआ। श्रवण कुमार के दिल की भी की जांच की गई लेकिन उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने भी ऐक्सिडेंटल डेथ का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

 डॉक्टर हैरान

डॉक्टर हैरान

हेयर हेयर ट्रांसप्लांट के कुछ घंटे के भीतर तबीयत बिगड़ने और फिर मौत के मामले पर डॉक्टर अलग-अलग राय रख रहे हैं। हेयर रेस्टोरेशन सर्जन असोसिएशन के डॉ अनिल गर्ग का कहना है कि यह केस काफी हैरान करने वाला है, हम इसकी जांच कर रहे हैं। श्रवण का इलाज करने वाले फिजिशियन का कहना है कि एनाफिलैक्टिक शॉक में हमारे पास आए थे और मुश्किल से ही कुछ बोल पा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+