मुंबई इमारत हादसे से फिर याद आया अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम
मुंबई। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में भयंकर हादसा हुआ है। यहां आज सुबह 8.30 बजे डोंगरी इलाके में 117 साल पुरानी 5 मंजिला इमारत ढ़ह गई, जिसमें 35 लोग से ज्यादा लोग दब गए हैं और अब तक 16 लोगों के मौत की खबर है। हादसे की तस्वीरें रोंगटे खड़ी कर देने वाली हैं। इस हादसे ने एक बार फिर से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की याद ताजा कर दी है।
अब आप कहेंगे कि इस हादसे से दाऊद का क्या लेना-देना तो आपको बता दें कि जिस इलाके में ये हादसा हुआ है, यहीं की गलियों में दाऊद का बचपन बीता है, ये इमारत दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार में है। ये मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हैं और यहां बहुत संकरी-संकरी गलियां है, इस इलाके की ज्यादातर इमारतों की हालत काफी खस्ता है।
इमारत का नाम अर्शीवाला
जो इमारत हादसे की शिकार हुई है, उसका नाम अर्शीवाला था, और यहीं से कुछ दूरी पर ही दाऊद का घर है। खबर तो ये भी है हादसे की खबर सुनते ही दाऊद का भाई इकबाल भी मौके पर पहुंचा था।
ये इमारत काफी जर्जर अवस्था में थी
आपको बता दें कि ये इमारत काफी जर्जर अवस्था में थी इसलिए पुननिर्माण स्कीम के तहत इस बिल्डिंग का चयन हुआ था।जिसके बाद बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा था, लेकिन चौथी मंजिल पर अभी भी 4 परिवार रह रहे थे। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर पर भी कैटरिंग यूनिट के कुछ लोग रह रहे थे। जिस वक्त बिल्डिंग गिरी तो ये ग्राउंड फ्लोर पर ही सो रहे थे। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Mumbai Dabbawala Crisis: गैस की कमी ने 150 साल पुरानी 'अंगीठी' को ठंडा कर दिया, कमाई आधी रह गई-Oneindia Report -
Mumbai Gold Silver Rate on Ram Navami : क्या बढ़े सोना-चांदी के रेट? जानें ताजा भाव -
Mumbai Pune Expressway: खुशखबरी, इतने दिनों तक टोल फ्री रहेगा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे, क्या है आखिर वजह? -
Mumbai Traffic Jam: मुंबई के इस बिजी इलाके को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ठाणे-बेलापुर रोड बनेगा सिग्नल फ्री -
Mumbai Metro Update: 10.5 किमी सेक्शन का सफल ट्रायल रन, वडाला से गैमुख तक लोगों को मिलेगी राहत -
Mumbai LPG Crisis: मुंबई में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग बेहाल, ईंट पर चूल्हा बना खाना पकाने को हुए मजबूर -
Noida Metro Case: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर कूदी युवती कौन है? क्यों उठाया खौफनाक कदम? -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?













Click it and Unblock the Notifications