बुलेट ट्रेन के उद्घाटन पर क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी, पढ़िए भाषण की खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि बुलेट ट्रेन के आने से रफ्तार और रोजगार दोनों बढ़ेंगे। पढ़िए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद में 1.08 लाख करोड़ रुपए के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन का शिलान्यास कर दिया। मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली यह देश की पहली बुलेट ट्रेन 508 किमी का फासला महज 3 घंटे में तय करेगी। इस मौके पर जापान के पीएम शिंजो आबे ने 'जय जापान-जय भारत' का नारा दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि बुलेट ट्रेन के आने से रफ्तार और रोजगार दोनों बढ़ेंगे। पढ़िए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें।

88000 करोड़ को लोन 0.1 प्रतिशत की दर पर

88000 करोड़ को लोन 0.1 प्रतिशत की दर पर

1- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत गुजराती भाषा में की। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए ट्रांसपोर्ट सिस्टम सबसे अहम कड़ी होता है। अब नई पीढ़ी का विकास ऐसे माहौल में होगा, जहां हाई स्पीड कॉरिडोर हैं।

2- पीएम मोदी ने कहा कि अगर कोई कहता है कि आप लोन ले लीजिए और 50 साल में चुकाइए तो ये सुनने में ही बहुत अविश्वसनीय लगता है, लेकिन जापान भारत का ऐसा दोस्त है, जिसने हमें 88 हजार करोड़ रुपए का लोन महज 0.1 प्रतिशत के दर से दिया है।

Recommended Video

    India
    'मेक इन इंडिया' का सपना साकार होगा

    'मेक इन इंडिया' का सपना साकार होगा

    3- उन्होंने कहा कि अगर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल गरीबों को मजबूत बनाने के लिए होता है, उनके विकास के लिए होता है तो हम गरीबी के खिलाफ जारी लड़ाई को जीत सकते हैं।

    4- अपने भाषण में नरेंद्र मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी भले ही जापान से हमें मिल रही है, लेकिन बुलेट ट्रेन के लिए अधिकांश संसाधन भारत में ही जुटाए जाएंगे। बुलटे ट्रेन के जरिए 'मेक इन इंडिया' का सपना साकार होगा।

    बुलेट ट्रेन से रफ्तार और रोजगार दोनों बढ़ेंगे

    बुलेट ट्रेन से रफ्तार और रोजगार दोनों बढ़ेंगे

    5- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना, एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो तेज गति, तेज प्रगति के साथ-साथ तेज टेक्नोलॉजी के माध्यम से तेज परिणाम लाने वाला है। बुलेट ट्रेन के आने से रफ्तार और रोजगार दोनों बढ़ेंगे।

    6- जापान के साथ रिश्तों को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जापान भारत का एक मजबूत दोस्त है, जो समय और सीमा के बंधनों से परे है। मैं जापान का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं, जो इस प्रोजेक्ट के लिए तकनीक और आर्थिक मदद के साथ भारत के सहयोग के लिए आगे आया है।

    आजादी के 75वें वर्ष पर होगा ट्रेन का उद्घाटन

    आजादी के 75वें वर्ष पर होगा ट्रेन का उद्घाटन

    7- मैं उम्मीद करता हूं कि भारत की आजादी के 75वें वर्ष पर, 2022-23 में, जब बुलेट ट्रेन बनकर तैयार हो जाएगी तो मैं और जापान के पीएम शिंजो आबे बुलेट ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।

    8- हमारा रेलवे ट्रैक काफी विशाल है। हमारे यहां हर हफ्ते ट्रेन में यात्रा करने वालों की संख्या जापान की कुल आबादी के बराबर है। इस हाई स्पीड रेलवे सिस्टम से ना सिर्फ दो जगहों के बीच दूरी कम होगी बल्कि 500 किलोमीटर दूर बसे दो शहरों के लोग भी और पास आएंगे।

    टेक्नोलॉजी सभी के लिए है: पीएम मोदी

    टेक्नोलॉजी सभी के लिए है: पीएम मोदी

    9- पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद रूट पर एक नया Economic System भी विकसित हो रहा है। पूरा एरिया ही एक Single Economic Zone में परिवर्तित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूँ कि टेक्नोलॉजी सभी के लिए है। टेक्नोलॉजी का लाभ तभी है जब देश का सामान्य नागरिक भी इसका उपयोग कर सके।

    10- अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाई स्पीड ट्रेन से ना सिर्फ यातायात सुलभ होगा बल्कि व्यापार को भी बल मिलेगा। इससे मेक इन इंडिया को भी मजबूती मिलेगी। Direct और Indirect Employment के हजारों अवस ये प्रोजेक्ट अपने साथ लेकर आ रहा है। Railway हो या Highway, Waterway हो या Airway, हम सभी क्षेत्रों में अप्रत्याशित गति से कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+