मुंबई में 3 दिन का नवजात और उसकी मां कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित मरीज का बेड दिए जाने का आरोप

मुंबई। मुंबई में तीन दिन का नवजात और उसकी 26 वर्षीय मां कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। आरोप है कि अस्पताल में महिला को कोरोना वायरस मरीज द्वारा खाली किया बेड दिया गया था, जिसके बाद वह भी संक्रमित हो गई। बच्चे और उसकी मां को मंगलवार को कुर्ला भाभा अस्पताल में शिफ्ट किया गया था और बाद में फिर से कस्तूरबा अस्पताल के नोडल केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया।

mumbai: 3 day old infant and mother found corona positive

परिवार का आरोप है कि उन्हें इस गलती के बारे में तब पता चला जब एक डॉक्टर ने उन्हें बुलाया और कोरोना वायरस की जांच करवाने को कहा। परिवार का कहना है चेंबूर अस्पताल से कोई भी कर्मचारी उनके पास जांच के लिए नहीं आया था, जबकि वे भर्ती थे। बाद में उन्हें दूसरे कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया। नवजात के पिता एक रेस्टोरेंट में मैनेजर हैं और उनको भी क्वारंटाइन किया गया है।

मुंबई में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए हैं। एशिया के सबसे स्लम धारावी में कोरोना वायरस का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। यहां कोरोना वायरस से एक मरीज की कल मौत हो गई, जबकि आज धारावी में ही दूसरा केस सामने आया है। दूसरा मरीज बीएमसी का सफाई कर्मचारी है। सफाई कर्मचारी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के सदस्यों और 23 सहयोगियों को क्वारंटाइन होने को कहा गया है।

मुंबई के वर्ली इलाके के कोलीवाड़ा के 86 लोगों को पद्दर अस्पताल में क्वॉरंटाइन के लिए शिफ्ट किया गया है मुंबई में सोमवार कई लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने वर्ली के कोलीवाड़ा क्षेत्र और गोरेगांव उपनगर को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+