ऋषि कपूर तापसी पन्नू की मुल्क का टीजर रिलीज, सोशल मीडिया पर हुआ हिट

नई दिल्ली। ऋषि कपूर और तापसी पन्नू की फिल्म 'मुल्क' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में ऋषि कपूर एक आरोपी और तापसी पन्नू उनकी वकील के रोल में दिखाई देंगी। टीजर को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। ट्विटर और फेसबुक पर फिल्म को लेकर काफी कुछ लिखा जा रहा है। यूजर्स जमकर तापसी और ऋषि की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर पर लगातार मुल्क का टीजर लगतार ट्रेंड में बना हुआ है। रिलीज होने के कुछ ही घंटों में टीजर को ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Mulk teaser release,film, bollywood, Rishi Kapoor, Taapsee Pannu, mulq

मुल्क में ऋषि कपूर मुराद अली मोहम्मद का रोल निभा रहे हैं। मुराद और उसके परिवार पर देशद्रोह का आरोप लगता है और उसके घर की दीवारों पर कालिख से लिख दिया जाता है। फिल्म में तापसी पन्नू आरती नाम के वकील के रोल में दिखेंगी। ऋषि और तापसी इससे पहले डेविड धवन की फिल्म चश्मे बद्दूर में काम कर चुके हैं। फिल्म मुल्क तीन अगस्त को रिलीज हो रही है। मुल्क में नीना गुप्ता, रजत कपूर, प्रतीक बब्बर और आशुतोष राणा भी हैं।

Mulk teaser release,film, bollywood, Rishi Kapoor, Taapsee Pannu, mulq
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+