सारे वस्त्र उतार महिला ने दिखाये थे मोदी के दिये घाव: मुलायम

Mulayam Singh Yadav
इलाहाबाद। समाजवादी पार्टी के मुख‍िया मुलायम सिंह यादव ने नरेंद्र मोदी को ललकारते हुए कहा कि उनमें अगर दम है तो मेरे सवालों का जवाब दे कर ही लखनऊ से वापस जायें। सपा की देश बचाओ, देश बनाओ रैली रैली में मुलायम ने कहा

मोद साहब सपा के सामने उत्तर प्रदेश में आपका झूठ नहीं चलेगा। वो अपनी रैलियों में सबसे ज्यादा भीड़ का दावा करते हैं। इलाहाबाद का यह मैदान पहली बार छोटा पड़ा है। वो यहां आते हैं झूठी बातें करते हैं। विडंबना है कि मुसलमानों का कत्लेआम करवाकर माफी मांगते हैं। बेवकूफ समझ रखा है, मुसलमानों को। गुजरात के विकास की तस्वीर यह है कि नदियां गंदी हैं, 37 फीसदी माताएं, महिलाएं, और 50 फीसदी बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। सबसे ज्यादा बच्चे, महिलाएं और नदियां अगर कुपोषण के श‍िकार हैं तो गुजरात में हैं।

वहां इलाज का ठीक से इंतजाम नहीं है, बीमारी है, दु:खी हैं लोग। मोदी ने कहा था तुम्हारी हत्या हो जाये तो मैं जिम्मेदार नहीं हूं। अहमदाबाद में आपने कहा था कि मैं आपकी जान चली जाये, तो मैं कोई जिम्मेदारी नहीं लेता। मैं चला गया, और अपनी बहनों की हालत देखी। एक बहन ने सारे कपड़े उतार दिये, मैं केवल मुलायम सिंह को ही दिखा सकता हूं। इतना घिनौना दृश्य एवं अत्याचार कहीं नहीं देखा। और अब ये लोग माफी मांग रहे हैं। आपने चौपट कर दिया है, महिलाओं के साथ जुल्म कर रहे हैं, गरीब लोग जो काम कर रहे हैं, उन पर जुल्म कर रहे हैं।

कुपोषि‍त महिलाएं, गंदी नदियां सिर्फ गजरात में

मुलायम ने आगे कहा- सबसे गंदी नदियां गुजरात की हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं, ये हिन्दुस्तान के विद्यान कह रहे हैं। आज आये हैं लखनऊ में अगर भाषण में जवाब नहीं दे पाये, तो इसका क्या मतलब होगा। सोनिया जी कहती हैं, लखनऊ से रायबरेली तक बढ़‍िया सड़क बनवा दी, सोनिया जी ने सिर्फ लखनऊ से रायबरेली तक सड़क बनवायी। सपा ने इलाहाबाद तक बनवायी। वो तो देश की नेता हैं और उनको सिर्फ रायबरेली की चिंता है। हमें पूरे प्रदेश की चिंता है।

इलाहाबाद से लखनऊ को जोड़ने के अधूरे काम को पूरा सपा ने किया। और भी बहुत सारे ऐसे मामले हैं, जिनको मैं कहना नहीं चाहता हूं। इलाहाबाद से रायबरेली तक ट्रैक्टर में चलो या कार में, झटके नहीं लगेंगे।

इलाहाबाद के लोग इतने प्रबुद्ध एवं जागरूक हैं, आप हमेशा सही फैसला लेते हैं। आपसे कहने आया हूं कि हम झूठे वायदे नहीं करेंगे। अभी मैं अख‍िलेश से कहना चाहूंगा कि लखनऊ से इलाहाबाद की सड़क बेहतर बनायी जायेगी। सपा की कथनी करनी में फर्क नहीं। लखनऊ से इलाहाबाद तक सबसे अच्छी सड़क बनेगी।

लोगों ने 5 साल में वादे पूरे नहीं किये, हमने डेढ़ साल में कर दिये। संपूर्ण पढ़ाई मुफ्त दी.... दिल्ली की सरकार ऊपर से कुछ भी कहती रहे, अंदर से उनकी नीति आपके लिये क्या है, ये हमी जानते हैं। सीमा की चर्चा पर जितने सवाल हमने उठाये हैं, किसी ने नहीं उठाये। कांग्रेस के एक महत्वपूर्ण नेता ने कहा, आपने पूरे हिन्दुस्तान में पार्टी क्यों नहीं बनायी, वरना मैं आपकी पार्टी ज्वाइन कर लेता। कांग्रेस में भाजपा के समर्थक और सपा के दुमश्न मौजूद हैं।

अरुणाचल पर कब्जा जमाना चाहता है चीन

वीके सिंह पर कहा, आर्मी चीफ एक दावत में मिले, तो पूछा क्या हाल है, तो बोले 1962 की स्थ‍ित‍ि नहीं होने दूंगा। मैंने कहा चीन आगे बढ़ रहा है, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री से मीटिंग में कहा, लेकिन चुप बैठे हैं। आजादी के बाद जितनी हमारी सीमाएं सिकुड़ी हैं, वो कांग्रेस के कार्यकाल में सिकुड़ी हैं।

अटल बिहारी बाजपेयी ने तिब्बत को चीन का स्वीकार कर लिया। मैं कह रहा था कि तिब्बत हमारा पहरेदार है, बेचारे दलाई लामा पड़े रहे, लेकिन उसी तिब्बत को स्वीकार कर लिया कि वो चीन का हिस्सा है। रही सही कसर कांग्रेस सरकार ने पूरी कर दी। उन्होंने चीन को पूरी तरह देने पर हामी भर दी। अब बारी अरुणाचल प्रदेश की है।

देश के तमाम नेता मानते हैं कि मुलायम को सीमा के बारे में जानकारी बहुत है। प्रधानमंत्री ने पूछा कैसे सीमाओं की रक्षा करें, लेकिन मैंने कहा आप में हिम्मत ही नहीं। मैं कहता हूं युद्ध हो जाये, तो हो जाये। हम शांति प्रिय देश हैं, हम पड़ोसी के साथ अच्दे संबंध रखना चाहते हैं, लेकिन हमारी सीमा के अंदर कोई घुसेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। मैं जब रक्षामंत्री था तब हमारा एक हेलीकॉप्टर हमारी सीमा पर गिरा दिया गया। तब मैंने झूठा प्रचार करवाया कि दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, लेकिन मैं तुरंत सीमा पर गया और चेतावनी दी। उसके बाद 2 साल रक्षामंत्री रहा, और एक भी हमला नहीं हुआ। इतनी बहादुर सेना भारत की है उतनी दुनिया में नहीं है।

ठेकेदारी बंद करें सपा कार्यकर्ता

कुछ दिन के लिये ठेकेदारी छोड़ दें सपा के नेता, इससे बदनामी होती है, हमारे लोग ठेकेदारी का काम नहीं, इन छोटे-छोटे कामों में जीवन में नहीं पड़ा, तहसील-थाने की राजनीति नहीं की। तहसील और थानों की राजनीति करोगे तो बदनाम हो जाओगे। थानेदार गलती करे तो आप एसपी से कहिये। कसम खाइये कि आप थाने, तहसील में नहीं, डीएम एसएसपी के पास जायेंगे। आपका सम्मान बरकरार रहेगा।

मोदी की चुनौती सामने हैं, मोदी साहब झूठ के पुलिंदे बांधना बंद करो। खुद के घर गंदगी है और कहते हैं बिहार और यूपी मेरे वहां मजदूरी करने आते हैं। भाजपा-कांग्रेस वाले पैसे के बल पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, हम साइकिल चलाकर पसीने के बल पर चुनाव लड़ेंगे। 29 रेलगाड़‍ियां कैसे बुक हो गईं। इतनी सारी बसें कहां से बुक हो गईं। मैंने पता लगा लिया है, कि भीड़ पैसा देकर लायी गई है।

उत्तर प्रदेश ललितपुर और इलाहाबाद समेत चार जगह बिजली के संयंत्र स्थापित कर रही है। जिनसे 4000 मेगावॉट बिजली पैदा होगी। तब हम अन्य राज्यों को भी बिजली सप्लाई करने की स्थिति में होंगे। आप सभी मुझे दिल्ली पहुंचाने के लिये मजबूती से संकल्प करें और साहस दिखायें। सब लोग एक हो जाइये और सारे लोग सपा के उम्मीदवारों को जितायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+