Mulayam Singh Passed Away: सपा पर टूटा दुखों का पहाड़, 3 महीने पहले ही मुलायम की पत्नी साधना का भी हुआ था निधन

Mulayam Singh Passed Away: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। पूरे देश में समाजवाद का नारा बुंलद करने वाले मुलायम सिंह बीमारी से जिंदगी की जंग हार गए और 82 वर्ष की अवस्था में आज दुनिया को अलविदा कह दिया। मुलायम 2 अक्टूबर से मेंदाता अस्पताल में भर्ती थे और सबको लग रहा था कि वो इस बार भी अपनी बीमारी को मात देकर घर लौट आएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

सपा पर टूटा दुखों का पहाड़

सपा पर टूटा दुखों का पहाड़

उनके निधन से पूरे सपा परिवार में मातम पसर गया है। अब इसे कुदरत का लिखा ही कहेंगे कि तीन महीने पहले ही मुलायम की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हुआ था। वो भी लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं, उनका इलाज भी मेंदाता अस्पताल में चल रहा था। सपा परिवार अभी उस दुख से उबर पाता कि आज मुलायम सिंह यादव ने अपनी आंखें मूंद ली।

Recommended Video

    Mulayam Singh Yadav Death: मुलायम सिंह पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति | Passed Away |वनइंडिया हिंदी*News
    पिछड़ी जाति का रहनुमा कहलाते थे मुलायम

    पिछड़ी जाति का रहनुमा कहलाते थे मुलायम

    आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव को पिछड़ी जाति का रहनुमा माना जाता था, कुश्ती के दंगल से निकलकर सैफई से दिल्ली तक का सफर उन्होंने कई परेशानियों के बाद तय किया था और इस दौरान उन्होंने यूपी में एक नई तरह की राजनीति को जन्म दिया था, वो तीन बार उत्तर प्रदेश के सीएम बने। 'धरती पुत्र' के नाम से लोकप्रिय मुलायम सिंह ने अपने बूते समाजवाद के नारे के साथ एक अलग पहचान बनाई थी।

    आसान नहीं था सैफई से दिल्ली तक का सफर

    आसान नहीं था सैफई से दिल्ली तक का सफर

    सैफई जिला इटावा में 22 नवंबर 1939 को एक किसान परिवार में जन्मे मुलायम एक दिन देश के रक्षा मंत्री बन जाएंगे, ये उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था। आगरा विश्वविद्यालय से एमए, बीटी की डिग्री लेने वाले मुलायम ने राजनीति में आने से पहले जैन इंटर कालेज करहल मैनपुरी में प्रवक्ता के तौर पर भी काम किया था।

    बीस साल छोटी थीं साधना गुप्ता

    बीस साल छोटी थीं साधना गुप्ता

    आपको बता दें कि साधना गुप्ता उनकी दूसरी पत्नी थीं, जिनसे उनको एक बेटा प्रतीक यादव हैं, जिनकी पत्नी अपर्णा बिष्ट हैं। मुलायम की पहली पत्नी का नाम मालती देवी था, जिनसे उनकी शादी साल 1957 में हुई थीं लेकिन उनका साल 2003 में निधन हो गया था। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव उन्हीं के बेटे हैं।

    सोशल इवेंट में एक्टिव रहती थीं

    सोशल इवेंट में एक्टिव रहती थीं

    मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह ने साल 2003 में ही अपने से बीस साल छोटी साधना गुप्ता को अधिकारिक पत्नी का दर्जा दिया था । साधना गुप्ता शादी से पहले सपा कार्यकर्ता के रूप में काम करती थीं। हालांकि शादी के बाद वो सक्रिय राजनीति का हिस्सा कभी नहीं रहीं लेकिन वो बहुत सारे सोशल इवेंट में एक्टिव रहती थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+