फिर बिगड़ी मुलायम सिंह यादव की तबीयत, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने की जांच

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है।रविवार देर रात अचानक तबीयत खराब होने के बाद तुरंत सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की। सपा संरक्षक को अचानक सीने में दर्द उठने की शिकायत हुई, जिसके बाद डॉक्टरों को बुलाया गया।

mulayam singh yadav not well, doctors of civil hospital reaches

मिली जानकारी के मुताबिक, सीने में दर्द की शिकायत के बाद सिविल अस्पताल के डॉक्टर एके सिंह मुलायम सिंह की जांच करने पहुंचे। मुलायम सिंह यादव ने रात 10.15 बजे के करीब सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी। सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत पहले से ठीक है। पिछले कुछ समय से मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब रहती है। कई बार उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

इसके पहले, तबीयत खराब होने के बाद मुलायम सिंह को गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां इलाज के बाद अस्पताल से उनको छुट्टी दे दी गई थी। जबकि शुगर लेवल बढ़ने की शिकायत के चलते मुलायम सिंह यादव को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जून के महीने में करीबन पांच तबीयत खराब होने के कारण मुलायम सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेदांता से पहले मुलायम को लखनऊ के पीजीआई में इलाज के लिए ले जाया गया था। वहीं, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिलने उनके आवास भी पहुंचे थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव भी वहां मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली हार के बाद से ही सपा संरक्षक अपने बेटे अखिलेश यादव और भाई शिवपाल यादव के बीच सुलह कराने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। वे इसको लकेर अलग-अलग बैठकें भी कर चुके हैं। हालांकि शिवपाल यादव का स्पष्ट तौर पर कहना है कि वे अब समाजवादी पार्टी का हिस्सा नहीं बनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+